Categories: Faridabad

ऑक्सीजन गैस प्लांट संचालक अपनी व्यथा बताते बताते रो पड़े, सुनकर आपका भी पसीज जाएगा दिल

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच पूरे देश में ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऑक्सीजन प्लांट में काम करने वाले बाद 10 जहां आम दिनों में 8 घंटे काम करते थे वहीं अब 15:00 15 घंटे काम कर रहे हैं। दो दो दिनों तक सो नहीं पा रहे ऐसा कहना यूपी के आजमगढ़ जिले के आरएस गैसेज के एमडी अतुल कुमार का है।


आरएस गैसेज के मालिक आनंद कुमार ने बताया कि आम दिनों की तुलना में महामारी में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई 10 गुना ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ में उनका ही इकलौता प्लांट है जो जिले के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है।

ऑक्सीजन गैस प्लांट संचालक अपनी व्यथा बताते बताते रो पड़े, सुनकर आपका भी पसीज जाएगा दिल

महामारी से ग्रसित मरीजों का दर्द बताते बताते आनंद कुमार रो पड़े। उन्होंने कहा कि दिन भर खून के आंसू पीकर रह जाता हूं। लोग कहते हैं सिलेंडर चाहिए, आकर लोग रोते हैं लेकिन सिलेंडर ही नहीं है। कहां से दे। अंदर से आत्मा एकदम दुखी हो गई है। भोले बाबा के आशीर्वाद से यह काम कर रहा है लेकिन चाह कर भी लोगों की मदद नहीं कर पा रहा।



प्लांट के एमडी अतुल कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई के सिलसिले में रात में 12- 12 बजे तक हॉस्पिटल जाना पड़ता है। हॉस्पिटल से निकले तो प्लांट पर आ गए लगातार दो दिनों से सो नहीं पाए। यहां दिनभर एंबुलेंस और गाड़ी आती रहती है। प्रशासन के हिसाब से तय हॉस्पिटलों को गैस की आपूर्ति की जा रही है। हम चाह कर भी सभी को सिलेंडर नहीं दे पा रहे। एक जगह से कटौती करके दूसरे को देते हैं।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी जहां पहले 6 या 8 घंटे काम करते थे 15- 15 घंटे काम कर रहे हैं फिर भी काम खत्म नहीं हो पा रहा है। पहले कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई होती थी लेकिन अब केवल मेडिकल सप्लाई दी जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago