Categories: Faridabad

Super Hero: लोगों की जिंदगी बचाने के लिए नन्ही उड़ान ने भरी उड़ान, लोगों को मिलेगी यह सुविधा

जिले में महामारी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसे में शासन प्रशासन के व्यवस्थाएं धराशायी होती नजर आ रही हैं। मरीज ऑक्सीजन, बेड़ तथा एंबुलेंस को लेकर दर-दर भटक रहे हैं वही अब लोगों की मदद करने के लिए नन्हीं उड़ान नामक सामाजिक संस्था ने एक नई पहल की है। नन्ही उड़ान ने लोगों की मदद के लिए ऑटो एंबुलेंस सर्विस की शुरूआत की है।


नन्ही उड़ान के संस्थापक शगुन शर्मा ने बताया कि महामारी के इस समय में लोगों को मदद की जरूरत है। ‌ एंबुलेंस के अभाव में तीमारदार अपने मरीजों को अस्पताल तक नही ले जा पाते हैं ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Super Hero: लोगों की जिंदगी बचाने के लिए नन्ही उड़ान ने भरी उड़ान, लोगों को मिलेगी यह सुविधा

‌ संस्था की ओर से ऑटो एंबुलेंस सर्विस की शुरूआत की गई है। ‌ यह सर्विस एक फोन के माध्यम से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करेगी।

शगुन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस विषय में जागरूक किया जा रहा है। ‌ संस्था के सोशल मीडिया ग्रुप व अन्य माध्यमों से लोगों को इस विषय में जागरूक किया जा रहा है। संस्था के कई नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

जरूरतमंद लोग इन नंबरों पर फोन करके ऑटो एंबुलेंस सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इन नंबरों पर 9818554573, 9913633716, 8700082448 संपर्क करके आप ऑटो एंबुलेंस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सेवा उपलब्ध नहीं है परंतु ऑटो एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।


गौरतलब है कि इन दिनों लोगों को एंबुलेंस की सुविधा भी प्राप्त नहीं हो पा रही है ऐसे में मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं।

प्रशासन द्वारा एंबुलेंस के लिए जारी नंबर भी इस समय लोगों की मदद नहीं कर पा रही है ऐसे में तमाम समाजसेवी संस्थाएं तथा लोग आगे आकर मरीजों तथा उनके तीमारदारों की मदद कर रहे हैं। ‌

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago