Categories: Faridabad

मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का यह है महत्व, आपके लिए जानना है जरूरी



देशभर में महामारी की दूसरी स्टेज इन दिनों भयावह रूप धारण करती जा रही है। ‌ महामारी की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यदि कोई संक्रमित व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग यानी शारीरिक दूरी के नियमों की पालना नहीं करता तो वह 30 दिन में करीब 406 लोगों को संक्रमित कर देगा। महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी माना गया है।



स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक रिसर्च के हवाले से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कई यूनिवर्सिटी ने रिसर्च किया कि अगर महामारी से ग्रसित मरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो 30 दिनों में वह 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। अगर कोई महामारी से ग्रसित मरीज 50% तक घूमना फिरना बंद कर दे तो वह 30 दिनों में सिर्फ 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का यह है महत्व, आपके लिए जानना है जरूरी

महामारी से संक्रमित या बिना संक्रमित व्यक्ति यदि मास्क पहनता है तो संक्रमित होने की संभावना 1.5 प्रतिशत कम हो जाती है।


लव अग्रवाल ने कहा कि अगर संक्रमित व्यक्ति 50% तक लोगों से मिलना जुलना काम करता है तो यह पाया गया है कि 406 के बजाय सिर्फ 15 लोग संक्रमित होंगे। यदि 75% तक मिलना जुलना कम किया जाता है तो 15 के बजाय 2.5 व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है।

रिसर्च में पता चला है कि अगर हम 6 फीट सोशल डिस्टेंसिंग रखते हैं तो वायरस को फैलने से रोक सकते हैं। अग्रवाल ने कहा कि अगर एक असंक्रमित व्यक्ति मास्क पहनता है और एक पॉजिटिव मरीज मास्क नहीं पहनता है तो असंक्रमित व्यक्ति के संक्रमित होने की संभावना 30% तक बढ़ जाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago