Categories: Faridabad

जिले के इस सेक्टर में नहीं होगी ऑनलाइन फ़ूड की डिलीवरी

महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन उसी महामारी को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के द्वारा हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इसी के चलते जिले में लॉकडाउन तो लगाया हुआ है।

लेकिन कई सेक्टरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन के अंदर भी रखा हुआ है। जिसमें से एक सेक्टर ऐसा है जिसमें हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन पर है। जिसके चलते उस सेक्टर में सिर्फ रहने वाले लोगों को ही आने जाने की अनुमति है।

जिले के इस सेक्टर में नहीं होगी ऑनलाइन फ़ूड की डिलीवरी

इसके अलावा अन्य कोई भी लोग उस सेक्टर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से उस सेक्टर का मात्र एक ही गेट को खोला गया है।जिससे लोग आवागमन कर सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सेक्टर 15 की। जो कि जिले का पॉश सेक्टर माना जाता है।

सेक्टर 15 के आरडब्ल्यूए प्रधान नीरज चावला ने बताया कि उनके एरिया में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन पर है। जिसकी वजह से सेक्टर के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है। सिर्फ गेट नंबर 1 को खोला गया है और वह भी एक तरफ का। क्योंकि सेक्टर में बेवजह बाहर के लोग आवागमन ना करें।

इसको लेकर डीसीपी और पुलिस चौकी सेक्टर 15 के द्वारा सख्ती की हुई है। सेक्टर 15 पुलिस चौकी के इंचार्ज धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस सेक्टर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज होने की वजह से सेक्टर पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसीलिए गेट नंबर 1 को एक तरफ से खोला गया है और उस गेट से आने वाली हर गाड़ी को पूछ कर ही गेट के अंदर एंट्री दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में जोमैटो, स्विग्गी अन्य किसी ऑनलाइन फूड्सर्विस की एंट्री को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। क्योंकि यह लोग जिले में जगह-जगह फ़ूड की सप्लाई करते हैं। इसीलिए इनको इस सेक्टर से आने के लिए मना किया हुआ है।

जिसकी वजह से जिन भी लोगों ने ऑनलाइन फूड मंगवाया है वह गेट नंबर 1 पर आकर खुद ही फ़ूड की डिलीवरी ले रहे हैं। क्योंकि गेट के अंदर ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों की एंट्री पर पाबंदी लगाई हुई है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर सबसे ज्यादा मरीज़ होने की वजह से उच्च अधिकारियों के आदेश है कि इस सेक्टर पर कड़ी नजर रखी जाए और बेवजह लोग जो इधर-उधर आवागमन कर रहे हैं। उनको इस सेक्टर में आने की परमिशन ना दी जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago