Categories: Faridabad

कैसे टूटेगी महामारी की चैन जब शहर ही नहीं हुए हैं पूरी तरीके से सैनिटाइज

महामारी की चैन तोड़ने के लिए सैनिटाइजेशन को बेहद ही माना जाता है परंतु अभी तक नगर निगम द्वारा पूरे शहर को सैनिटाइज नहीं किया गया है जोकि लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ‌ नगर निगम के पास पांच सैनिटाइजिंग मशीन है जो नगर निगम में केवल दिखावे के लिए रखी हुई है, मशीनों का अभी पूर्णत: इस्तेमाल नहीं किया गया है।

दरअसल, पिछले वर्ष महामारी में नगर निगम द्वारा शहर को कई बार सैनिटाइज करवाया गया था। शहर भर के तमाम पार्क, सड़कों, औद्योगिक क्षेत्र सहित रिहायशी क्षेत्र, सार्वजनिक जगहों को सैनिटाइज किया गया था परंतु इस बार शहर को अभी तक भी पूरी तरह सैनिटाइज नहीं किया गया है। ‌

कैसे टूटेगी महामारी की चैन जब शहर ही नहीं हुए हैं पूरी तरीके से सैनिटाइज

कुछ आरडब्लूए तथा सामाजिक संस्थाएं कुछ इलाकों को सैनिटाइजर करवाने का काम कर रही हैं परंतु नगर निगम ने अभी तक इस विषय में कुछ विशेष कार्य नहीं किए हैं। नगर निगम द्वारा पारित आदेशों में कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइज करने के आदेश दिए गए हैं परंतु अभी तक भी शहर के सभी कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज नहीं किया गया है।


गौरतलब है कि प्रदेश में महामारी के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 7 दिनों का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। गृह मंत्री अनिल विज ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को इस विषय में सूचित किया। लॉकडाउन से पहले प्रदेश के 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था जिसमें गुरुग्राम, सिरसा, करनाल सहित फरीदाबाद शामिल था।

जिले के वार्ड पार्षद भी इस विषय में नगर निगम को सूचित कर चुके हैं परंतु अभी तक भी क्षेत्रों को सैनिटाइज नहीं किया गया है हालांकि नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन को लेकर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह नोडल अधिकारी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की देखरेख करेगा। ऐसे में यह सोचने का विषय है कि आगामी कितने दिनों में पूरा शहर सैनिटाइज हो पाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago