हर कोई इस समय 5G इंटरनेट के आने का इंतज़ार कर रहा है। 5G सर्विस काफी तेज़ होगी। इंटरनेट की स्पीड बदल जाएगी। कुछ सालों पहले 2G को घोटाले के कारण देश में जाना गया, तो 3G कब आया कब गया पता भी नहीं चला। 4G ने हम सब को मोबाइल में कैद कर दिया। अब 5G की बारी है। सरकार ने 2020 तक देश में इसे शुरू करने का टारगेट रखा था, लेकिन अब स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हो चुकी है।
इंटरनेट के बिना आज – कल कोई रोटी भी नहीं खाता। रोटी खाते – खाते भी मोबाईल पर इंटरनेट का उपयोग किया जाता है। 5G को लेकर मुकेश अंबानी बार-बार कह रहे हैं कि उनकी कंपनी जियो जल्द ही 5G सर्विस शुरू कर देगी।

5G के आ जाने से बहुत कुछ बदलने के आसार हैं। घर, ऑफिस, शॉपिंग या टाइम पास, कभी भी-कहीं भी थोड़ी देर इंटरनेट ठप या धीमा हो जाए, तो लगता है मानों जिदंगी थम गई। 5G में ऐसा कम होने के आसार हैं। अगस्त 2018 में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए सिफारिश की। TRAI ने 5G सर्विस के लिए 3400 से 3600 Mhz बैंड के स्पेक्ट्रम बेचने की सिफारिश की है।
5G की स्पीड काफी अधिक बताई जा रही है। इसके डाटा नेटवर्क स्पीड 2 से 20 जीबी प्रति सेकेंड तक होने की उम्मीद है। 5G स्पेक्ट्रम की कीमतों से बस जियो को ही कोई दिक्कत नहीं है। बाकी दो बड़ी कंपनियां वोडा-आइडिया और एयरटेल को इससे दिक्कत है। इनकी वजह भी वाजिब है। एक तो ये कि दोनों ही कंपनियां घाटे में चल रही हैं। सितंबर तिमाही में वोडा-आइडिया को 7,218 करोड़ और एयरटेल को 763 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
5G का इंतज़ार भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में हर जगह है। दुनिया के 34 देशों के 378 शहरों में ही 5जी इंटरनेट उपलब्ध है। 5G से इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी और इसका इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल फोन या कम्प्यूटर में होगा। इंटरनेट की 3G और 4G टेक्नोलॉजी से भी ज्यादा स्मार्ट होगी 5G टेक्नोलॉजी। 5G का मकसद सिर्फ स्मार्टफोन से इंटरनेट कनेक्ट करना ही नहीं होगा, बल्कि ये इंटरनेट ऑफ थिंग्स से भी जुड़ेगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…