Categories: Uncategorized

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाटेंगे मास्क और सैनिटाइजर, साथ ही करेंगे लोगो को जागरूक

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िला कार्यालय सेक्टर 88 फ़रीदाबाद पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों को मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए गए I इस अवसर कर ज़िला महामंत्री सचिन ठाकुर, ज़िला महामंत्री गोल्डी अरोडा, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेंद्र नटनागर, मनीष सिंह और ज़िला सचिव कार्तिक वशिष्ठ उपस्थित रहे।

यह सभी मास्क एवं सेनीटाइजर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा फ़रीदाबाद के अलग अलग क्षेत्रों में मुख्यतः अनाधिकृत कोलोनियों और स्लम बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को बाँटा जाएगा I इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को मास्क लगाने, सेनीटाइजर का इस्तेमाल करने व सामाजिक दूरी का पालन करना आदि संदेश देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाटेंगे मास्क और सैनिटाइजर, साथ ही करेंगे लोगो को जागरूक

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क व सेनीटाईज़र बाँटने की पूरी तैयारी कर रखी है I यह सभी मास्क एवं सेनीटाइजर भारतीय जनता पार्टी ज़िलाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं I मास्क एवं सेनीटाइजर उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के ज़िलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व संगठन का धन्यवाद किया।

कहा कि सेवा ही संगठन के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग अलग तरीक़े से जन सेवा में लगे हुए हैं I युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व्यक्तिगत सम्पर्क के ज़रिए कोरोना से जीतकर आए लोगों को प्लाज़्मा दान करने के लिए प्रेरित कर रहें हैं ताकि प्लाज़्मा थेरेपी के माध्यम से लोगों की जान बचाई जा सके I रेड क्रॉस फ़रीदाबाद के सहयोग से अभी तक प्लाज़्मा डोनेशन के माध्यम से 30 से ज़्यादा लोगों की जान बचा बचाई जा चुकी है।

टीकाकरण अभियान में भी भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य सहयोग कर रहे हैं I हेल्पलाइन के ज़रिए लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का कार्य भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कर रहे हैं I भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नए नए अभियानों के माध्यम में देश और समाज की सेवा में कार्यरत हैं।

अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने युवा साथियों के साथ अलग अलग जगहों कर पौधारोपण करके पौधारोपण की शुरुआत की I उन्होंने कहा कि अगर हमारा वातावरण स्वस्थ होगा तो हम सब भी स्वस्थ रहेंगे।

मनीष सिंह ने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की I भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने कहा कि युवा साथी तन, मन और धन के साथ समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं I उन्होंने समाज सेवा में जुटे सभी साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि अगर हम सब सरकार द्वारा लगाए गए लाक्डाउन के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे तो जल्दी ही कोरोंना की चैन तोड़कर महामारी को हराने में कामयाब होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago