Categories: Faridabad

सप्लाई के बावजूद भी नहीं हो पा रही है मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया, बना हुआ है चिंता का विषय

महामारी के बढ़ते मामलों के प्रशासन द्वारा लगातार ऑक्सीजन मंगवाई जा रही है परंतु उसके बावजूद भी ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन के सिलेंडर को लेकर इधर उधर भटकते नजर आते हैं परंतु ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती है।


दरअसल, जिले में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के द्वारा करीब 311 टन ऑक्सीजन की सप्लाई की जा चुकी है परंतु उसके बावजूद भी ऑक्सीजन की किल्लत शहर भर में देखने को मिल रही है।

सप्लाई के बावजूद भी नहीं हो पा रही है मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया, बना हुआ है चिंता का विषय

मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन के लिए घंटो घंटो इंतजार कर रहे हैं वहीं ऑक्सीजन प्लांट पर तीमारदारों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही है ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उत्पन्न हो रहा है कि ऑक्सीजन आ तो रही है परंतु जा कहां रही है।


सेक्टर 24 भागीरथी गैस प्लांट पर सुबह से ही मरीजों के तीमारदारों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले हालातों में काफी सुधार देखने को मिला है परंतु फिर भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन लोगों को ऑफलाइन तथा ऑनलाइन माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रही है।

प्रशासन के द्वारा सोशल मीडिया पर एक गूगल फॉर्म का लिंक शेयर किया जा रहा है जिसमें मरीज के तीमारदार मरीज का विवरण डालते हैं और ऑक्सीजन लेते हैं। इन तमाम प्रयासों के बावजूद भी ऑक्सीजन की किल्लत लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

बीते दिन गृह मंत्री अनिल विज ने 50 से अधिक बेड़ की क्षमता वाले अस्पतालों में अस्पताल प्रशासन का ऑक्सीजन प्लांट होना अनिवार्य कर है। उन्होंने कहा है कि अगले 6 महीने के अंदर सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago