बुजुर्गों की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा स्कूल में किया गया टीकाकरण अभियान का आयोजन

फरीदाबाद: आज दिनांक 08 मई को फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के दिशा-निर्देश व् पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिक सेल की सहायता से महामारी को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य हित में कार्य करते हुए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर वरिष्ठ नागरिक सेल, वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च कमेटी, दक्ष फाउंडेशन व् वरिष्ठ नागरिक क्लब सेक्टर-21ए के सहयोग से होमर्टन ग्रामर स्कूल में आयोजित किया गया।

बुजुर्गों की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा स्कूल में किया गया टीकाकरण अभियान का आयोजन

वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च कमेटी के अध्यक्ष डॉ अर्पित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महामारी की इस विकट परिस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| वरिष्ठ नागरिकों को हस्पतालों में जाकर टीकाकरण करवाने के लिए लम्बे समय तक इन्तजार करना पड़ता है|

बुजुर्ग नागरिक लम्बे समय तक खड़े नहीं रह सकते परन्तु लम्बी लाइनों के चलते उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ता है जिसकी वजह से उनके सवास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है| इसी को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों की सहूलियत के लिए इस टीकाकरण शिविर का आयोजन करवाया गया है|

इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ऋचा बत्रा की टीम द्वारा 128 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया गया|

इस शिविर में वरिष्ठ नागरिक क्लब सेक्टर-21ए के प्रधान ब्रिगेडियर एन.एन.माथुर, वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च कमेटी से सुरेंद्र सिंह व् अशोक नेहरा, होमर्टन ग्रामर स्कूल के निदेशक श्री राजदीप मुख्य रूप से मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago