Categories: Faridabad

महामारी ने सरकारी महकमे को लिया अपनी चपेट में, लोगों के नहीं हो पा रहे हैं काम

जिले में महामारी के चलते शासन प्रशासन महामारी की व्यवस्था में लगा हुआ है वही अन्य व्यवस्थाओं के लिए लोगों को अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों फरीदाबाद वासी पीने की पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। ‌ लोगों को उचित मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है।


दरअसल, गर्मियों का आगाज होते ही नगर निगम फरीदाबाद में टैंकर खरीदने की योजना बनाई थी। नगर निगम ने टैंकर खरीदने की योजना अप्रैल के पहले हफ्ते में बनाई थी परंतु अप्रैल के पहले हफ्ते से ही महामारी के दूसरी लहर की शुरुआत फरीदाबाद में हो गई ऐसे में तमाम सरकारी महकमा महामारी से संबंधित व्यवस्थाओं को करने में लग गया और प्रशासन ने अन्य व्यवस्थाओं की सुध नहीं ली।

महामारी ने सरकारी महकमे को लिया अपनी चपेट में, लोगों के नहीं हो पा रहे हैं काम


वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आने वाली संजय कॉलोनी में पिछले 1 हफ्ते से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। ‌ लोगों को उचित मात्रा में जल की आपूर्ति नहीं की जा रही। स्थानीय निवासी धनंजय ने बताया कि इस विषय में कई बार पार्षद तथा नोडल अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

महामारी के इस समय में लोगों को यदि पानी नहीं मिलेगा तो वह तो ऐसे ही मर जाएंगे। धनंजय ने बताया कि जब उन्होंने नोडल अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह महामारी से संक्रमित हैं।

गौरतलब है कि महामारी के चलते लोगों को नगर निगम ना आना पड़े, को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सीएसआर तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त है। महामारी की दूसरी लहर ने लगभग सभी को अपनी चपेट में ले लिया है ।

ऐसे में सरकारी अधिकारी भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। अधिकारियों के महामारी से संक्रमित होने के चलते जिले में लोगों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago