सोमवार से शुरू होगा छायंसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, 100 ऑक्सीजन बेड्स की भी है व्यवस्था: यशपाल

महामारी से उत्पन्न किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से तैयार है ताकि आम जनता को महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचाया जा सके। यह विचार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ ने शनिवार को उपायुक्त यशपाल के साथ अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, छायंसा के अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीरियों से बातचीत करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महामारी की परिस्थितियों से निपटने के लिये कम से कम समय में हाल ही मे श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, छायंसा में 100 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि महामारी की इन परिस्थितियों में आमजन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत यह सरहानीय कदम है।

सोमवार से शुरू होगा छायंसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, 100 ऑक्सीजन बेड्स की भी है व्यवस्था: यशपाल

इससे सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सोमवार से शुरुआती दौर में जनता की सेवा हेतु शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिये सभी व्यापक कदम उठाये जा चुके हैं। उन्होंने स्वस्थ व जिला प्रशासन के अन्य सम्बंधित विभागों को इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्यों मे और अधिक तीव्रता लाएं।

इस अवसर पर डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर शालीन ने कहा कि महामारी से निपटने व आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यहाँ की जा रही तैयारियां अपने आप मे मील का पत्थर है। जिसका भरपूर लाभ यहाँ आने वाले ग्रस्त मरीजो को मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिये कार्य योजना बना कर कार्य किया जा रहा है।

जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने से स्थानीय लोगो काफी मदद मिलने की संभावना है। इसके लिये जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि आर्मी को मेडिकल कॉलेज की कमान दिये जाने से यहाँ आने वाले संक्रमित लोगो को इस कॉलेज का काफी लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर डॉ. गुलशन रॉय, आर्मी मेडिकल कोर व मेडिकल कॉलेज के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago