अनियमितता पाए जाने पर जेनिथ अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि शनिवार को भागीरथी गैस वितरण केंद्र के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें शिकायत करते हुए कहा कि जेनिथ अस्पताल में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम है।

लोगों ने शिकायत थी कि अस्पताल में चिकित्सकों की सही ढंग से व्यवस्था नहीं है।

अनियमितता पाए जाने पर जेनिथ अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश

ऑक्सीजन गैस भी मरीजों के परिजनों से स्वयं लाने के लिए कहा जाता है। उपायुक्त ने बताया कि शिकायत मिलने के उपरांत उन्होंने स्वयं अस्पताल का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं पाया गया। काफी देर पश्चात एक चिकित्सक वहां पर पहुंचा।

इसके साथ ही अस्पताल में किसी भी तरह की चिकित्सा जांच एवं इलाज के रेट की सूची डिस्प्ले नहीं की गई थी। यह भी पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन था। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही एवं जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कमेटी में एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसीपी बल्लभगढ़ व सीएमओ द्वारा नामित एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को शामिल किया गया है।

यह जांच टीम पिछले 15 दिनों में अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों से पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उपायुक्त ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago