हरियाणा में इतने फीसद मरीजों को नहीं ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की जरूरत, जानिये क्या कहते हैं आंकड़े

महामारी अपना कहर इस समय पूरे ज़ोर से ढा रही है। हर तरफ माहौल काफी चिंताजनक है। मामलों में इज़ाफ़ा होता जा रहा है। प्रदेश के महामारी वाले अस्पतालों में अनावश्यक रूप से भर्ती मरीजों के चलते दूसरे गंभीर मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही है। अस्पतालों में दाखिल करीब 80 फीसद मरीजों को आक्सीजन बेड और वेंटिलेटर की जरूरत नहीं है।

जिन मरीज़ों को इनकी ज़रूरत है नहीं वो भी इस समय अस्पताल को खाली नहीं कर रहे है। इसी कारण गंभीर मरीज़ों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्तिथि को देखते हुए प्रदेश के करीब 21 हजार बेड भी कम पड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अब खतरे से बाहर हो रहे मरीजों को महामारी केयर सेंटर में भिजवाने की कवायद शुरू कर दी है जिससे राहत मिलने के आसार हैं।

हरियाणा में इतने फीसद मरीजों को नहीं ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की जरूरत, जानिये क्या कहते हैं आंकड़े

कई लोग ठीक होने के बावजूद अस्पताल से बाहर निकलने को तैयार नहीं है। उन्हें स्थिति की गंभीरता को समझना होगा। प्रदेश सरकार अगले एक सप्ताह में करीब चार हजार ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इमरजेंसी के लिए सभी जिलों में स्कूल-कालेज, बैंक्वेट हाल और स्टेडियम चिन्हित किए गए हैं, जहां अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे।

इस समय स्थिति से सचेत रहने की आवश्यकता है। मदद करने का समय है। प्रदेश सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। 16 अस्पतालों में एक हजार लिटर प्रति मिनट ऑक्सीजन पैदा करने वाले ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। सौ बेड वाले अस्पतालों में 500 लीटर प्रति मिनट, 50 बेड वाले अस्पतालों में 200 लीटर प्रति मिनट और 30 बेड वाले अस्पतालों में 100 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले प्लांट लगाए जाएंगे।

महामारी का रौद्र रूप इस समय चरम पर है। महामारी अपना प्रसार लगातार तेज़ी से कर रही है। हर तरफ भय का माहौल है। लगातार मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। हर परिवार में कोई न कोई पॉजिटिव हो रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago