Categories: Uncategorized

दूल्हे का राज जानकर भड़क उठी दुल्हन,मंडप में कहा मर जाऊंगी लेकिन शादी नहीं करूंगी

भारत देश में शादी केवल दो व्यक्तियों को नहीं जोड़ती बल्कि दो परिवारों को जोड़ती है ।लेकिन कई बार रिश्ते आखिरी समय पर टूट जाते है ।इसी से जुड़ी एक घटना को हमने आपसे सांझा करना जरूरी समझा ।

दूल्हे का राज जानकर भड़क उठी दुल्हन,मंडप में कहा मर जाऊंगी लेकिन शादी नहीं करूंगी

यह घटना उत्तर प्रदेश की है जहां में एक दुल्हन ने अपनी शादी के मंडप पर पहुंचकर खूब हंगामा किया उसके बाद दूल्हे से विवाह करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। ये घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की है। जिले जनेतपुर गांव में हमीरपुर से बारात आई थी। लड़की वालों ने धूमधाम से बारात का स्वागत किया था। बारात आने के बाद वरमाला की रस्म भी की गई और रस्म के समय दुल्हन काफी खुश भी थी। लेकिन कुछ समय बाद दुल्हन ने विवाह करने से मना कर दिया और लाख समझाने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। जब फेरों की बारी आई तो दुल्हन ने शादी से साफ साफ इंकार कर दिया ।

औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में हमीरपुर से बारात आई थी। वरमाला की रस्म होने के बाद जब सुबह फेरे के लिए दुल्हन को मंडप पर लाया गया तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से हर कोई हैरान हो गया। दुल्हन के इंकार करते ही बरातियों में हंगामा होना शुरू ही गया और हर कोई दुल्हन को समझाने में लग गया। मगर दुल्हन ने किसी की एक ना सुनी।

इसलिए लड़की ने किया मना

दूल्हे के गूंगा होने के बारे में दुल्हन से छुपाया गया था। वहीं जैसे ही लड़की को ये पता चला की जिससे उसकी शादी हो रही है वो बोल नहीं सकता है। तो उसने बिना किसी से डरे शादी करने से मना कर दिया। वरमाला तक दुल्हन को दूल्हे के गूंगा होने के बारे में नहीं पता था। लेकिन फेरों से पहले दुल्हन के मामा ने उसे दूल्हे की सच्चाई बता दी। जिसके बाद दुल्हन ने शादी ना करने का फैसला लिया। लड़की के पिता ने उसे समझाने की खूब कोशिश की मगर वो अपने फैसले पर कायम रही और अपनी ज़िन्दगी का बड़ा फैसला लेते हुए शादी से इंकार कर दिया।

दुल्हन के शादी से मना करने के बाद बारात में आए लोगों ने खूब हंगामा किया और इस हंगामे के चलते पुलिस को मौके पर बुलाना जरूरी समझा । ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पूछताछ की । जिसके बाद बारात को वापस लौटने को कहा गया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और फिर इसे आपसी मामला करार दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago