रेड क्रॉस पहुँचाएगा घरों तक ऑक्सीजन, होम आइसोलेशन के मरीज़ों को नही होगी तकलीफ

राजस्थान एसोसिएशन सेक्टर 10 फरीदाबाद मे शहर की सामाजिक संगठनों, समाजसेवी के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विकास कुमार सचिव रेड क्रॉस के द्वारा की गई। विकास कुमार ने लोगों को अवगत कराया कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की आवश्यकता ज्यादा है।

यह बीमारी इतनी घातक है कि मरीज के फेफड़ों को क्षति पहुंचा रही है। जिसके कारण ऑक्सीजन के डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार के आदेशों की अनुपालना मे जिला प्रशासन फरीदाबाद के द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है।

रेड क्रॉस पहुँचाएगा घरों तक ऑक्सीजन, होम आइसोलेशन के मरीज़ों को नही होगी तकलीफ

सामाजिक दूरियों की वजह से अभी कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं को आमन्त्रित किया गया है, जिस भी जरूरतमंद को अपनी ऑक्सीजन भरवानी है, ऑक्सीजन एच आर वाई डॉट इन पर जाकर आवेदन कर सकता है| सह सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि इसमें मरीज का जो डॉक्टर इलाज कर रहा है।

उसकी पर्ची जिस में ऑक्सीजन की जरूरत का जिक्र हो आधार कार्ड पता सहित कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उसके बाद जिला रेडक्रॉस सोसायटी के साथ जुड़कर समाज सेवी संस्थाओं, धार्मिक, राजनीतिक संगठन के साथ ऑक्सीजन घर पर ही मुहैया कराई जाएगी। प्लाज्मा कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने बताया कि ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए फरीदाबाद को विभिन्न ज़ोन में बांटा जाएगा।

जिसके माध्यम से सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी उनको प्रदान की जाएगी। एसडीएम अपराजिता जी के मार्गदर्शन में एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। जिसमें सभी संस्थाओं को जोड़ा गया है। आज रविवार के दिन पोर्टल के माध्यम दे 31 लोगों का आवेदन आया था जिसमें से 10 लोगों को सिलेंडर मुहैया करा दिया गया है। 20 को पूरा करने का बंदोबस्त किया जा रहा है। हमें पूरा विश्वास है।

कि जिला उपायुक्त यशपाल के नेतृत्व में यह कार्य को जल्द से जल्द आज अंजाम दिया जाएगा। जो लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रशासन उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करके उन्हें दंडित किए भी अवश्य किया जाएगा। मौके पर ज़िले की विभिन्न समाज सेवी संस्था, धार्मिक संगठन ,राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago