जिले में आज साप्ताहिक लॉकड़ाउन का अंतिम दिन था। लॉकड़ाउन के अंतिम दिन पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों के जमकर चालान किए गए। बीके चौक पर पुलिस प्रशासन के द्वारा नाकेबंदी की गई तथा बिना वजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के चालान किए गए।
दरअसल, हरियाणा सरकार के द्वारा महामारी के मामलों को नियंत्रित करने के लिए साप्ताहिक लॉकड़ाउन की घोषणा की गई थी। लॉकड़ाउन के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई। बिना वजह घरों से बाहर निकलने की मनाही थी वही जिन लोगों ने लॉकड़ाउन के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों के जमकर चालान किए गए। बीके चौक पर पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहनों को रोक- रोककर कर चालकों से उनके बाहर निकलने के कारण पूछा गया।

बीके चौक पर तैनात एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बिना वजह सड़क पर घूम रहे लोगों के चालान किए जा रहे है। लोगों को लॉकडाउन के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
वाहन चालकों से रोक- रोक कर उनके बाहर निकालने का कारण पूछा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना वजह घर से बाहर ना निकले और 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी वाले जुमले का पालन करें।
गौरतलब है कि महामारी के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश भर में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी वही इससे पहले फरीदाबाद में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की गई वही बिना वजह बाहर घूम रहे लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की गई।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…