महामारी की घड़ी में भी मुश्तैद खड़े है कर्मवीर, लोगो के लिए लगा रहे है जान की बाज़ी

महामारी संकट में एक साथ कई मोर्चों पर योद्धा की तरह भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मी
दूसरों को बचाने में जुटे एक और डीएसपी का महामारी से निधन, डीजीपी ने जताया शोक

हरियाणा पुलिस महामारी की दूसरी लहर को विफल करने के लिए चल रही जंग में कई मोर्चों पर योद्धा की तरह डटकर अग्रणी भूमिका निभा रही है।

महामारी की घड़ी में भी मुश्तैद खड़े है कर्मवीर, लोगो के लिए लगा रहे है जान की बाज़ी


हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जानलेवा महामारी के भय से जब लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते, तब पुलिस के ये ‘कर्मवीर’ बिना किसी डर के अंग्रिम पंक्ति में रहकर समर्पण भाव से जनता की सेवा में जुटे हैं।

आमजन की सुरक्षा के लिए लाकॅडाउन और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए दिन-रात काम पर लगे ये ‘जांबाज’ कई बार संक्रमितों के सीधे संपर्क में आ जाते हैं। फिर भी पुलिस कर्मियों का न तो हौंसला डिगा है और न ही जनसेवा के प्रति समर्पण में कोई कमी आई है।


महामारी के खिलाफ जंग में डटे डीएसपी विरेन्द्र सिंह का महामारी की चपेट में आने से आज निधन हो गया। उनका रोहतक के प्राइवेट अस्पताल में 15 दिनों से इलाज चल रहा था। वर्तमान में वह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, नारनौल के सचिव पद पर तैनात थे।

इससे पहले वह डीएसपी, हांसी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे हरियाणा के कई जिलों में तैनात रहे।
डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने डीएसपी विरेन्द्र सिंह के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से हरियाणा पुलिस ने अपना एक समर्पित अधिकारी खो दिया है।

उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।
इससे पहले अपनी ड्यूटी के दौरान महामारी से संक्रमित हुए बादली के डीएसपी अशोक दहिया का बाढसा, एम्स में उपचार के दौरान 26 अपै्रल, 2021 को दुखद निधन हो गया था।


इसके अतिरिक्त, लाकॅडाउन की पालना करवाने में दिन-रात जुटे 21 पुलिसकर्मियों की महामारी से मृत्यु हो चुकी है। वर्ष 2021 में इस महामारी से अबतक कुल 1607 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, वहीं गत वर्ष 2970 पुलिसकर्मी वायरस की चपेट में आए थे।


उन्होंने कहा कि अब तक 48373 पुलिस कर्मियों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है, जबकि 30130 को दूसरा टीका लग चुका है। पुलिस विभाग ने बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में डटे अपने कर्मियों के लिए पुलिस लाइनों में देखभाल केंद्र की सुविधा भी प्रदान की है।


वहीं महामारी को हराने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बताया कि लोगों में संक्रमण न फैले यही उसकी ड्यूटी है। यह तो इम्तिहान की घड़ी है और वह पीछे नहीं हट सकता। हम लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने की सलाह देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तिगत दूरी बनाए रखना भी सुनिश्चित करते हैं।

साथ ही, लोगों को बेहद सतर्क रहने की अपील भी कर रहे है ताकि इस मुश्किल दौर में अपने और अपनों की सुरक्षा कर सकें। पुलिसकर्मी आक्सीजन की सुचारू सप्लाई सुनिश्चित करने, दवाइयों की कालाबाजारी रोकने सहित अस्पतालों व कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में जनसेवा कार्य में लगे हंै।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago