Categories: Uncategorized

BPL परिवारों के लिए खट्टर सरकार की अनोखी सोगात, उपचार की राशि आएगी सीधा बैंक खाते में

चंडीगढ़, 9 मई- हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कोविड मरीज, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं और होम आइसोलेशन में हैं, को 5000 रुपये की एकमुश्त राशि चिकित्सा सहायता के रूप में दी जायेगी। यह राशि सीधे मरीजों के बैंक खाते में भेजी जायेगी।विज ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए लाभार्थी कोविड मरीजों का परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा।

BPL परिवारों के लिए खट्टर सरकार की अनोखी सोगात, उपचार की राशि आएगी सीधा बैंक खाते में

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को ऐसे मरीजों की जानकारी https://gmdahrheal.in/ पर अपलोड करनी होगी। प्रदेश में कोविड सम्बन्धी सहायता के लिये 8558893911 हैल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है।

इसके अलावा, गुरुग्राम व फरीदाबाद को छोडकऱ, कोविड की जानकारी के लिये 1075 हैल्पलाईन नम्बर भी जारी किया गया है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड के मरीजों की आरोग्यता के लिए कटिबद्ध है।

फ़ोटो क्रेडिट- ताशी तोभग्याल इंडियन एक्सप्रेस

हमारी सरकार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लोगों को इस महामारी से बचाने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है। सरकार की इस एक अन्य नई पहल के तहत प्रदेश के ऐसे कोविड मरीज, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे है व आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा प्राप्त नहीं कर रहे हैं, को राज्य सरकार द्वारा कोविड उपचार हेतू अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रतिदिन प्रति मरीज सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है और यह राशि मरीज के डिस्चार्ज होने के समय बिल से घटा दी जायेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड के इलाज के लिये राज्य सरकार द्वारा अधिकृत निजी अस्पतालों में राज्य के उपचाराधीन मरीजों के लिये प्रतिदिन प्रति मरीज एक हजार रुपये व अधिकतम 7000 रुपये की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है और यह राशि मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद अस्पतालों के बैंक खातों में भेजी जायेगी।

श्री विज ने कहा कि इस माहामारी के दौरान जहां प्रदेश सरकार लोगों के जीवन की रक्षा के लिये कार्य कर रही है, वहीं सामाजिक संस्थाएं भी आगे आकर इस कार्य में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी की गई आवश्यक हिदायतों का पालन करते हुए स्वंय सुरक्षित रहें तथा दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित रखने का काम करें। उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले भी कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी, वे उसी प्रकार निरंतरता में इस बार भी अपना सम्पूर्ण सहयोग दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago