Lockdown में बेजुबान जानवरों का भी रखे ध्यान, क्योंकि इनको की भी भूख व प्यास लगती है

पुलिस उपायुक्त डॉ अंशु सिंगला ने सेक्टर 46 व सेक्टर 21C में माइक्रो कंटेनमेंट ड्यूटियों का जायजा लेकर पुलिस कर्मचारियों को महामारी में ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सिंगला ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए और कहा कि पुलिसकर्मी मास्क पहने, सैनिटाइजर का उपयोग करें,उचित दूरी बनाए रखें और रोग प्रतिरोधक बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन करते रहें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Lockdown में बेजुबान जानवरों का भी रखे ध्यान, क्योंकि इनको की भी भूख व प्यास लगती है

पुलिस उपायुक्त ने थाना व् चौकी प्रभारी को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों का ख्याल रखे।  पुलिसकर्मी इस विकट घड़ी में कड़ी मेहनत के साथ ड्यूटी कर रहे है।  अब यही आपका परिवार है इसलिए उनके खान-पान, रेस्ट और सेहत का पूरा ध्यान रखे।

सिंगला ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाजार बंद है जिसकी वजह से जानवरों को पानी और खाना नहीं मिल पा रहा। जिसकी वजह से वह भूख प्यास से तड़प रहे हैं। इसलिए नागरिकों से अनुरोध है कि वह अपने घर के बाहर पक्षियों और जानवरों के लिए पानी व भोजन की व्यवस्था करें। इस विकट समय में आप ही उनका एकमात्र सहारा है इसलिए उनका विशेष तौर पर ख्याल रखें।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए  सिंगला ने कहा कि महामारी के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती से लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाया जाना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनता के साथ अपना व्यवहार नरम रखें और उन्हें कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए इस महामारी से होने वाले नुकसान के बारे में समझाएं।

पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी अपने कर्तव्यों के साथ साथ मानवीय तौर पर भी लोगों की सहायता करने में हमेशा आगे रहते हैं। इसलिए उन्हें अपने पुलिस कर्मचारियों पर गर्व है।

उन्होंने नागरिकों से भी लॉकडाउन नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस समय घर में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहकर महामारी का पालन करना ही प्रशासन के कार्य में सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए नागरिक अपने परिजनों के साथ घर में सुरक्षित रहें और दूसरे लोगों को भी संक्रमण के विरुद्ध जागरूक करके समाज में अपना अहम योगदान दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago