Categories: Uncategorized

यह लग्जरी होटल महामारी से ग्रस्त होम आइसोलेशन वाले मरीजों को फ्री में दे रहे हैं खाना

महामारी का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उसी के हर को रोकने के लिए सरकार के द्वारा lockdown लगाया गया। लेकिन मरीजों की संख्या में कमी नहीं देखी गई। सबसे ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन पर है। लेकिन उनकी इम्यूनिटी पावर या फिर यूं कहें कमजोरी की वजह से वह अपना व अपने परिवार की देखरेख नहीं कर पा रहे हैं।

इसी के चलते जिले के कई ऐसे समाजसेवी उभरकर सामने आए हैं। जो होम आइसोलेशन  पर रहने वाले मरीजों को फ्री में खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। उसी में से  जिले का एक लग्जरी होटल भी शामिल है। जो होम आइसोलेशन पर रहने वाले करीब 3000 मरीजों को फ्री में खाना उपलब्ध करवा रहा है।

यह लग्जरी होटल महामारी से ग्रस्त होम आइसोलेशन वाले मरीजों को फ्री में दे रहे हैं खाना

इस महामारी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वहीं जो लोग इस महामारी में घर पर होम क्वॉरेंटाइन है उनमें इतनी इम्यूनिटी पावर काम होने की वजह से बहुत ही वीक हो गए हैं। जिसके चलते वह अपना खाना भी वह खुद नहीं बना पा रहे। उनमें इतनी हिम्मत ही नहीं बची है कि वह खुद के लिए भी उठकर खाना बना सकें।

उन्ही मरीज़ों के लिए जिले के कई समाजसेवी होम क्वॉरेंटाइन पर रहने वाले मरीजों के लिए खाना उपलब्ध करवा रही है। लेकिन अब जिला का एक लग्जरी होटल भी इस मुहिम में शामिल हो गया है और वह भी होम आइसोलेशन पर आने वाले मरीजों को फ्री में खाना उपलब्ध कराकर सेवा में भागीदारी बन रहा है।

जी हां हम बात कर रहे हैं सेक्टर 20b में स्थित होटल रेडिसन ब्लू की। जोकि लग्जरी होटलों में से एक माना जाता है।  होटल रेडिसन ब्लू होम कोरेंटिन संक्रमित मरीजों के लिए उनके घरों तक खाना पहुंचाने का जिम्मा उठाया है।

रेडिसन होटल ग्रुप में के महाप्रबंधक हरप्रीत वोहरा ने यह कार्य शुरू किया है। फरीदाबाद के लोगों के लिए इस महामारी में खाना उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। एक बड़े स्तर पर उनका होटल होने के बावजूद भी उन्होंने मरीजों के लिए सोचा और बड़ी ही करुणा से उनके घरों तक खाना पहुंचा रहे हैं।

अभी तक वह सारे 3000 से ज्यादा लोगों के घरों तक खाना पहुंचा चुके हैं। हरप्रीत बोरा का कहना है कि इन अद्भुत पूर्ण समय में करुणा और दयालुता की चिंगारी हमेशा प्रचलित है।  वह और उनकी पूरी टीम पूरे सच्चे दिल से दिन-रात लोगों के घरों में खाना पहुंचा रही है।

यह कार्य इस महामारी के समय बहुत बड़ी बात है उनका खाना बहुत ही सेफ्टी से सैनिटाइज होकर साफ हाथों से बनता है और घरों तक पहुंचाया जाता है।  इस चीज की जानकारी या जिन भी व्यक्तियों मरीजों को खाना चाहिए। उन्होंने अपना नंबर 9999126190 भी शेयर किया है। दोपहर का खाना बताने के लिए उन्हें सुबह 11:00 बजे ही फोन कर दें और रात के खाने के लिए उन्हें 5:00 बजे तक फोन कर दें।

आपके घरों तक वह खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस महामारी के समय जहां हर किसी को यह डर है कि उनके घर बीमारी ना आ जाए। वही इतने बड़े स्तर पर सच्चे दिल से इमानदारी से रेडिसन ब्लू होटल के लोग काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए लाखों लोगों की सच्ची दुआएं हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago