प्रदेश भर में सुरक्षित हरियाणा की घोषणा के बाद हरियाणा रोडवेज के लिए भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं। गाइडलाइंस के अनुसार बस स्टैंड व सवारियों को पहले से ज्यादा नियमों का पालन करना होगा।
दरअसल, प्रदेश भर में महामारी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सरकार अपने तमाम प्रयासों के बावजूद भी महामारी पर अपना संपूर्ण नियंत्रण नहीं कर पा रही है।

प्रदेश भर में साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद महामारी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट के तहत सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। अभियान के तहत प्रदेशभर में नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। हरियाणा रोडवेज की ओर से भी बसों तथा सवारियों को लेकर एसओपी जारी की गई है।
एसओपी के अनुसार बस स्टैंड के अंदर आने वाली बसों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। बसों में 50 फ़ीसदी से अधिक सवारी नहीं होनी चाहिए वही ड्राइवर और कंडक्टर के लिए सैनिटाइजर अपने पास रखना अनिवार्य किया गया है। एसओपी के तहत सभी का मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
बल्लभगढ़ बस स्टैंड के ड्यूटी इंचार्ज हरि सिंह ने बताया कि एसओपी के तहत बस स्टैंड पर सभी तरह के नियमों की पालना बस स्टैंड पर की जा रही है। बसों को दो बार सैनिटाइज किया जा रहा है वही तय सीमा के अनुसार ही बस यात्रियों को ले जा रही है। बस स्टैंड पर टॉयलेट्स में भी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है वही ड्राइवर तथा कंडक्टर को मास्क लगाना तथा सैनिटाइजर रखना अनिवार्य किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश भर में इन दिनों महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे है ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर सख्ती बरतने की आवश्यकता है। बस स्टैंड पर लोगों का आवागमन लगातार जारी है ऐसे में यहां पर सख्ती की ज्यादा जरूरत है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…