महामारी से लडने में युवा निभा रहे है अहम भूमिका, वर्चुअल मीटिंग कर डिप्टी सीएम ने युवा कार्यकर्ताओं को सरहाया

मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में महामारी की स्थिति का जायजा लेने के लिए जननायक जनता पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की।

उन्होंने महामारी में पार्टी द्वारा जारी हेल्पलाइन के जरिये जरूरतमंद लोगों की मदद में युवाओं की भूमिका को सराहा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए युवा साथी निरंतर इसी तरह जनसेवा के प्रति समर्पित रहे।

महामारी से लडने में युवा निभा रहे है अहम भूमिका, वर्चुअल मीटिंग कर डिप्टी सीएम ने युवा कार्यकर्ताओं को सरहाया

बैठक में डिप्टी सीएम ने जेजेपी के युवा साथियों से कहा कि पार्टी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में महामारी से निपटने के लिए पदाधिकारियों को एक-एक गांव गोद लेने की मुहिम चलाई है। दुष्यंत चौटाला ने आह्वान किया कि इस मुहिम में युवा साथी भी बढ़ चढ़कर आगे आएं और अपने-अपने जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से तालमेल कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि गांवों में बनने वाले आइसोलेशन वार्डों में बचाव की बेहतर व्यवस्था के लिए युवा साथी अहम योगदान दें ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे संक्रमण पर जल्द काबू पाया जा सके।

बैठक में जेजेपी के युवा साथियों ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा सभी जिलों में वैक्सीनेशन करवाने व बचाव के प्रति जागरूकता, मास्क, सेनेटाइजर, फेस शील्ड आदि का वितरण तथा सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से महामारी से संबंधित जरूरतमंदों की युवा कार्यकर्ताओं अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों व प्रशासन की सहायता से मदद कर रहे है और इसी तरह पार्टी की नई मुहिम में भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान देंगे। इस बैठक में जेजेपी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह समेत युवा प्रकोष्ठ के सभी जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago