Categories: India

ऑनलाइन शराब बिक्री के लिए शुरू एप दो घंटे में ओवरक्राउड से क्रैश, शराब प्रेमियों के उड़े होश

लॉकडाउन के चलते अधिकांश राज्यों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकाने व बाजार खोलने पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में कहीं ना कहीं आर्थिक मंदी को दूर करने के लिए शराब के ठेके खोलने के बजाय ऑनलाइन शराब बिक्री का जरिया अपनाया जा रहा था।

जिसमें छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा शराब प्रेमियों के लिए शराब की होम डिलीवरी उपलब्ध कराने हेतु एक ऐप लॉन्च किया था, मगर यहां तो शराब प्रेमियों की देखते ही देखते इतनी कतार लग गई कि मात्र 2 घंटे के भीतर ही ओवरक्राउड होने के चलते एप क्रैश हो गया।

ऑनलाइन शराब बिक्री के लिए शुरू एप दो घंटे में ओवरक्राउड से क्रैश, शराब प्रेमियों के उड़े होश

आपको बता दें ऑनलाइन शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही पहले 1 घंटे के भीतर राजधानी रायपुर में 50,000 से ज्यादा बॉर्डर बुक कर लिए गए थे। लेकिन परेशानी तो जब शुरू हुई जब ओवरक्राउड यानी कि ज्यादा बुकिंग होने के चलते छत्तीसगढ़ सरकार का ऐप ही क्रैश हो गया। ऐसे में शराब प्रेमियों की इच्छा निराशा में बदल गई।

दरअसल, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन में सोमवार से ऑनलाइन शराब की बिक्री शुरू की है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार के ऐप सीएसएमसीएल पर जाकर शराब की ऑनलाइन खरीदी जा सकती थी। मगर यहां बुकिंग होने के बाद सरकारी शराब दुकानों से लोगों के घर तक शराब की होम डिलीवरी कराई जानी थी।

इसको लेकर सरकार ने शराब की बिक्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर शराब के शौकीनों को उनके घर तक शराब भेजने का इंतजाम तो कर दिए, लेकिन इस व्यवस्था के लागू होते ही मानो जैसे हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने एप पर पहुंचकर बुकिंग कर दी।

यह संख्या लगातार बढ़ ही रही थी कि इसी बीच ऐप क्रैश हो गया। इस दृश्य को देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर बैठे हुए शराब प्रेमियों को शराब की तलब कितनी बैचेन कर रही है, इसी बेचैनी के चलते 2 घंटे में छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन शराब बिक्री के शुरू किया गया एप क्रैश हो गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago