हरियाणा की बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट फिर चर्चा में, अनजान से हुईं परेशान, जानिये क्या है मामला

इन दिनों महामारी और सोशल मीडिया पर अभद्रता लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों को रोकने का कोई ठोस और कारगर तरीका मिला नहीं है। हरियाणा की सोनाली फोगाट एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्‍होंने अज्ञात लोगों पर इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र कमेंट करने का आराेप लगाया है। मामले में सोनाली फोगाट ने मिलगेट थाना में शिकायत दी है।

सोशल मीडिया पर अभद्रता के मामले किसी महिला के खिलाफ यह पहला नहीं है। इस से पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। सोनाली ने शिकायत में बताया कि वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह अक्सर इंटरनेट मीडिया पर अपनी एक्टिविटी शेयर करती हैं। करीब 10 दिन से उन्हें कई लोग अभद्र कमेंट कर रहे थे। जिस कारण उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है।

हरियाणा की बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट फिर चर्चा में, अनजान से हुईं परेशान, जानिये क्या है मामला

किसी के साथ अभद्रता भरा व्यवहार कानून में जायज़ नहीं है। किसी को भी इस से ठेस पहुँच सकती है। उन्होंने कहा है कि इन टिप्पणी से वह तथा उनका परिवार मानसिक परेशानी में है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 509 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है सोनाली फोगाट बीते दिनों कुछ मामलों को लेकर चर्चाओं में रही है।

राजनीति में सोनाली काफी समय से हैं। बिग बॉस में भी वो धमाल कर चुकी हैं। वह काफी चर्चाओं में रहती हैं। वह लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से प्रेरणा लेकर राजनीति में आई थी। वह हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की महिला प्रभारी रह चुकी हैं। सोनाली फोगाट ने राजनीति के साथ-साथ फिल्मी सीरियल में कामकाज जारी रखा।

किसी महिला के साथ अभद्रता कहीं न कहीं संस्कारों में कमी को दर्शाता है। महिलाओं का सम्मना करना चाहिए न कि अभद्रता। सोनाली जैसी कई महिलाएं इसका शिकार हुई हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago