नाजुक बनी हुई हैं आजम खान की हालत, सामने आई ये बड़ी रिपोर्ट…

नाजुक बनी हुई हैं आजम खान की हालत :- कोरोना वायरस से संक्रमित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर के सांसद आजम खां की लखनऊ मेदांता अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार शाम अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि हाई ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत को देखते हुए उन्हें कोविड आइसीयू में रखा गया है। इस बीच आजम खां के निधन की अफवाह भी शाम को तेजी से फैली। इस खबर को खारिज करते हुए मेदांता अस्पताल ने कहा कि उन्हें अभी आइसीयू में रखा गया है और क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

लखनऊ मेदांता अस्पताल के प्रवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि 72 वर्ष के आजम खां की स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी बनाए है। कोविड निमोनिया के कारण उन्हें हाई ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ी है। वहीं, उनके पुत्र अब्दुल्ला खां की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है।

नाजुक बनी हुई हैं आजम खान की हालत, सामने आई ये बड़ी रिपोर्ट…
सांकेतिक तस्वीर

सीतापुर जेल में तबीयत बिगड़ने पर रविवार देर रात उन्होंने मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर उन्हें सोमवार को आइसीयू में शिफ्ट किया गया।

14 महीने से सीतापुर जेल में बंद : रामपुर के सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला पिछले 14 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं। सीतापुर जिला कारागार प्रशासन के अनुसार 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन जांच की थी, जिसमें दोनों पॉजिटिव मिले। फिर इनका और इनके बेटे का सैंपल आरटी-पीसीआर जांच को भेजा गया।

एक मई को आई रिपोर्ट में पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले है। अभी तक उनका जेल में इलाज चल रहा था, लेकिन ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद रविवार को आजम खां को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आजम के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला को भी मेदांता अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।

फ़ाइल फ़ोटो

पीजीआइ में भर्ती होने से कर दिया था मना : जिले के अधिकारी सांसद आजम खां को लखनऊ संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराने को कह रहे थे, पर आजम खां ने जेल से बाहर अस्पताल में भर्ती होने को मना कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आजम खां लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा देने का अनुरोध कर रहे थे, जिस पर डीएम विशाल भारद्वाज ने आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago