रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करने वालो को फरीदाबाद पुलिस ने दबोचा, सस्ते में खरीदकर 25000 में बेच रहे थे दवा

कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं जिनके तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 व क्राइम ब्रांच 17 की टीम ने रेम्डेजिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के जुर्म में 2 आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच 56 ने आरोपी देवेंद्र उर्फ देव को बल्लभगढ़ की 2 नंबर मार्केट से गिरफ्तार करके 6 इंजेक्शन बरामद किये वहीँ क्राइम ब्रांच 17 ने आरोपी हिमांशु को भूड कॉलोनी से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 3 इंजेक्शन बरामद किए हैं।

पुलिस टीम ने जब आरोपियों से इंजेक्शन बेचने का लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करने वालो को फरीदाबाद पुलिस ने दबोचा, सस्ते में खरीदकर 25000 में बेच रहे थे दवा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र उर्फ देव फार्मेसी मार्केटिंग का काम करता हैं और सेक्टर 10 में स्थित पार्क हॉस्पिटल में नर्सिंग का काम करने वाले अपने दोस्त धनराज से 10 इंजेक्शन ₹80000 में खरीद कर लाया था जिसमें से चार इंजेक्शन उसने आगरा के रहने वाले एक दोस्त मेहर चंद को दे दिए।

आरोपी हिमांशु अकाउंटेंट का काम सीखता है और एशियन हॉस्पिटल में कार्यरत किसी व्यक्ति से यह इंजेक्शन खरीद कर लाया था और इन्हें महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत थाना ओल्ड व् थाना सिटी बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिनमे उनसे मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी और पार्क व एशियन हॉस्पिटल से इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाले उनके साथियों की धरपकड़ की जाएगी|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago