Categories: FaridabadHealth

सेहत की सलाह:- महामारी से संकमित मरीज़ों को ज्यादा मात्रा में करना चाहिए तरल पदार्थों का सेवन

महामारी से ग्रस्त मरीजों को ठीक होने के लिए सबसे ज्यादा जिस चीज की आवश्यकता होती है। वह है उनका पौष्टिक आहार। अगर मरीजों को सही समय पर पौस्टिक आहार नहीं मिलता है। तो वह किसी भी बीमारी से जल्दी रिकवरी नहीं कर पाते हैं।यही हाल महामारी से ग्रस्त मरीजों का ही है।

अगर हम बात करें होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों की। तो उनको घर पर किस तरीके से पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इस बारे में हम आज सेहत की सलाह में आपको बता रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के द्वारा एक होम आइसोलेशन दिशा निर्देश की बुक को प्रकाशित किया गया है।

सेहत की सलाह:- महामारी से संकमित मरीज़ों को ज्यादा मात्रा में करना चाहिए तरल पदार्थों का सेवन

जिसमें उन्होंने बताया है कि होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों के आहार से संबंधित सलाह दी गई है। उस बुक के अनुसार होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। मरीज को अपने शरीर में पर्याप्त हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए समय-समय पर पानी, सूप, चाय, रस आदि का सेवन करना चाहिए।जिससे कि उनकी बॉडी में हाइड्रेशन की कमी ना हो।

वहीं अगर हम पौस्टिक आहार की बात करें तो वह होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को आम दिनों के मुकाबले आइसोलेशन के दौरान अधिक भोजन करना चाहिए। क्योंकि इस दौरान उनको सबसे ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है।

भोजन में अगर वह दूध, अंडा, दालें और हरी सब्जी जैसे विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। तो उनकी सेहत के लिए काफी अच्छा होगा। क्योंकि इन सभी में काफी मात्रा में कैल्शियम व विटामिन आदि मौजूद रहते हैं।

क्योंकि इस महामारी से ग्रस्त मरीजों को रिकवरी में काफी मदद करते हैं। अगर कोई व्यक्ति नशीले पदार्थ का सेवन करता है। तो महामारी से ग्रस्त होने के बाद आइसोल्यूशन में इन पदार्थों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इन पदार्थों की वजह से उनकी सेहत पर काफी असर हो सकता है और उनकी सेहत बिगड़ भी सकती है।

इसीलिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उन मरीजों से गुजारिश की जाती है कि इस आइसोलेशन के दौरान इन पदार्थों का सेवन ना करें। अगर किसी मरीज को खांसी व गले में खराश से आराम नहीं मिल रहा है। तो वह शहद, अदरक, अनानास, वेजिटेबल सूप, ग्रीन टी, हल्दी डाला हुआ गर्म दूध आदि का सेवन कर सकते हैं।

जिससे उनको खांसी व गले में खराश जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। अगर होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीज़ इन सभी बातों का ध्यान रखें। तो वह जल्द ही रिकवरी कर सकता है और स्वस्थ होकर वापस अपने परिजनों के साथ रह सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago