अंत्योदय उत्थान योजना को लागू कर्म हेतु मुख्यमंत्री ने बनाई टास्क फोर्स, जाने कौन कौन होंगे इसके सदस्य

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस योजना के लिए नोडल विभाग होगा।


एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का अध्यक्ष और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को इसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अंत्योदय उत्थान योजना को लागू कर्म हेतु मुख्यमंत्री ने बनाई टास्क फोर्स, जाने कौन कौन होंगे इसके सदस्य


इसी प्रकार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, सहकारिता विभाग, विकास एवं पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग, आवास विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव और इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस एवं क्रेडिट कंट्रोल के निदेशक, भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक के निदेशक, हरियाणा कौशल विकास मिशन के प्रबन्ध निदेशक और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकरी इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

इसके अलावा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक इस टास्क फोर्स के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।


प्रवक्ता ने बताया कि जिलों में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। संबंधित जिलों के अतिरिक्त जिला उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला नगर आयुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक।

उप श्रम आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक, सहकारी समितियों सहायक रजिस्ट्रार, जिला रोजगार अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के जिला कल्याण अधिकारी, एचएसआरएलएम के जिला प्रोग्राम मैनेजर, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रोग्राम ऑफिसर, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के जिला प्रबन्धक और नोडल आईटीआई के प्रिंसिपल जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

इसके अतिरिक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी इस टास्क फोर्स के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago