Categories: Politics

किराएदारों के समर्थन में आए कांग्रेसी नेता सुमित गौड़

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जहां मालिकों से किराएदारों से किराए न देने के निर्देश दिए थे वहीं अब इस आदेशों की बिल्डिंग मालिक अवहेलना करके किराएदारों को तंग कर रहे है, जिसको लेकर अब कांग्रेसी नेताओं ने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सेक्टर-14 मार्किट एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के किराएदारों के साथ विभिन्न जगहों शामिल होकर उनकी समस्याओं को जाना।

इस दौरान अधिकतर किराएदारों ने मालिकों पर किराए के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया। किराएदारों की समस्याएं सुनने के बाद कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ है और जो भी दुकान व मकान मालिक किराएदारों को नजायज रूप से तंग करेगा,

उसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर देश में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान का किराया मालिकों को माफ करना चाहिए अथवा आधा लेना चाहिए क्योंकि यह समय आपदा का समय था और इस आपदा के समय में अपने लोगों की सहायता करने का प्रयास करना चाहिए न कि मानवता के खिलाफ जाकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाने का।

उन्होंने कहा कि मालिकों को मानवता का परिचय देते हुए किराएदारों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल रखना चाहिए और उन्हें रियायत देनी चाहिए। इस दौरान सुमित गौड़ ने सभी मालिकों से आग्रह किया कि वह लॉकडाउन पीरियड का किराया किराएदारों से न लें और आगे जब तक बीमारी की वैक्सीन नहीं आ जाती,

तब तक आधा किराया लें क्योंकि अभी भी हालात ठीक नहीं है। इस मौके पर सुमित गौड़ ने सभी किराएदारों को विश्वास दिलाया कि उनके हकों के लिए अगर कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

बैठक में एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया, जो हर एरिया के लिए अलग-अलग होगी और आगामी 9 जून को पुन: एक बैठक के माध्यम से किराएदारों की समस्याओं को जाना जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago