Categories: Faridabad

अब नहीं काटने पड़ेंगे बीके अस्पताल के चक्कर, लोगों को मिलेगी यह सुविधा

महामारी संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से महामारी की रिपोर्ट समय पर नहीं पहुंच रही है वहीं अब लोगों को महामारी की रिपोर्ट के लिए बादशाह खान अस्पताल के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। लोगों को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही रिपोर्ट मिल जाएगी।


दरअसल, महामारी का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी इस पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है। शहर भर के लोग अपनी महामारी की रिपोर्ट के लिए भी दर-बदर भटकते हुए नजर आए।

अब नहीं काटने पड़ेंगे बीके अस्पताल के चक्कर, लोगों को मिलेगी यह सुविधा

महामारी की रिपोर्ट लोगों तक कई दिनों तक नहीं पहुंची जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वही अब स्वास्थ्य विभाग में एक लिंक जारी किया है। लिंक से लोग सैंपल देने की 2 दिनों बाद रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।

इस सुविधा के शुरू होने से लोगों के साथ साथ कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। सैंपल देने के बाद लोगों को बादशाह खान अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों की रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से लोगों तक पहुंच जाएगी।


पिछले दिनों देखा गया कि रिपोर्ट ना आने पर संक्रमित व्यक्ति खुद अपनी रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंच रहे थे। इससे संक्रमित अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आकर भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बार फिर से यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट्स मोबाइल पर आने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी परंतु कभी भी रिपोर्ट समय पर नहीं पहुंची।



उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि सैंपल देने के बाद 24 से 48 घंटे के बाद लोग लिंक पर जाकर रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए स्टेटस पर जाना होगा। इसके बाद सैंपल देने की तारीख व पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago