Categories: Faridabad

वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में लोगों को नहीं मिल पा रहा है टीका, दावें हो रहे हैं फेल

एक तरफ जिले में जहां टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है वहीं दूसरी तरफ लोगों को टीका ही नहीं मिल पा रहा। इसका मुख्य कारण टीका कम और लोगों का ज्यादा होना है। सरकार की तरफ से फरीदाबाद में टीके की नई खेप भेजी गई है। जल्द ही दूसरी खेप आने की उम्मीद है परंतु इन सब के बावजूद भी लोगों को टीका मुहैया नहीं हो पा रहा है।


सोमवार को जिले में 40 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। क्योंकि निजी अस्पतालों में टीके नहीं लग रहे हैं। ऐसे में दूसरी डोज लेने वाले 45 साल से अधिक उम्र के लोग भी सरकारी केंद्रों पर ही टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण केंद्रों पर काफी भीड़ दिखाई दे दी है। सोमवार को बीके सिविल अस्पताल, सेक्टर 30 स्थित एफआरयू वन व सेक्टर 3 स्थित एफआरयू टू में टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी।

वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में लोगों को नहीं मिल पा रहा है टीका, दावें हो रहे हैं फेल

लोगों का कहना है कि अभी 8 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगनी है, जिसके हिसाब से ये खेप बेहद कम है। स्टॉक कम होने के कारण लोग बिना टीका लगवाए वापस लौटने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए वैक्सीन का अलग स्टॉक दिया जा रहा है, जबकि 18 प्लास वालों के लिए स्टॉक अलग है।

पिछले दिनों 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों के लिए 30 हजार डोज फरीदाबाद भेजी गई थी। वहीं, अब साढ़े 7 हजार नई डोज फरीदाबाद भेजी गई हैं। इसके अलावा 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए 20 हजार नई डोज फरीदाबाद पहुंची हैं। दवा की कमी होने के कारण 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण प्रभावित हो रहा था, लेकिन डोज आने के बाद इन लोगों को टीके लगाने का काम तेज हो सकेगा।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रमेशचंद ने बताया कि 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को अभी तक सरकारी अस्पतालों में ही टीके लगाए जा रहे हैं। निजी अस्तपालों को खुद वैक्सीन खरीद कर टीकाकरण शुरू करना है।

हालांकि निजी अस्पताल भी स्वास्थ्य विभाग के सुपरविजन में ही टीकाकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि कई निजी अस्पतालों को जल्द ही टीका मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि अगले एक – दो दिन में कुछ निजी अस्पतालों में टीकाकरण शुरू हो जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago