Categories: Faridabad

सेवा भारती ने शुरू की ऑक्सीजन लंगर सेवा, लोगों की इस तरह से कर रहे हैं मदद

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच जिले भर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। किल्लत के बीच तमाम समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर लोगों की मदद कर रही है ऐसी ही एक मदद सेवा भारती ट्रस्ट के द्वारा की जा रही है।

सेवा भारती ट्रस्ट के द्वारा अगवानपुर स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में ऑक्सीजन लंगर लगाया गया है जिसमें जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन प्रदान की जा रही है। यह ऑक्सीजन लंगर सेवा वार्ड पार्षद सोमलता भड़ाना के सहयोग से प्रारंभ की गई है।

सेवा भारती ने शुरू की ऑक्सीजन लंगर सेवा, लोगों की इस तरह से कर रहे हैं मदद

सेवा भारती ट्रस्ट द्वारा लोगों को एक फोन कॉल के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाई जा रही है। ट्रस्ट के द्वारा सदस्यों के कुछ नंबर 9213347596, 9871778224 सार्वजनिक किए गए हैं जिस पर कॉल करके जरूरतमंद लोग ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवा सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राम कुमार ने बताया कि यह लंगर सेवा लोगों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर रही है। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग जिनका ऑक्सीजन स्तर गिर जाता है उन लोगों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्रदान किया जा रहा है। लोग एक फोन कॉल के माध्यम से यहां से ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं।

समाजसेवी रवि भड़ाना ने बताया कि इन दिनों जिले में ऑक्सीजन के भारी कमी देखने को मिल रही है। ‌ ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों के तीमारदार दर-बदर भटक रहे हैं, ऐसे में आइडियल पब्लिक स्कूल में ऑक्सीजन लंगर सेवा शुरू की गई है। इस लंगर सेवा में लोगों को नि: शुल्क ऑक्सीजन प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यहां ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल नहीं किया जा रहा है अपितु आपातकालीन स्थिति में जो मरीज यहां आ रहे हैं उनकी मदद की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस समय सकारात्मक बने रहे। प्रशासन अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है ऐसे में सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago