राहुल वोहरा की पत्नी ने पति के निधन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा उसकी जान जाती रही और…

महामारी अपनी चपेट में लगातार आम से लेकर ख़ास लोगों को ले रही है। मौतों का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी में अब एक्टर राहुल वोहरा का नाम भी शामिल हुआ है। यूट्यूब और फेसबुक के उभरते स्टार राहुल रविवार सुबह महामारी से जिंदगी की जंग हार गए। उनकी मौत की वजह अस्पताल की लापरवाही को बताया जा रहा है। ऐसे में राहुल की पत्नी ने अब इंसाफ के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है।

वोहरा लंबे समय से संक्रमित थे। महामारी की दूसरी लहर आम व्यक्ति से लेकर खास तक सभी को चपेट में ले रही है। पिछले एक साल में ना जाने कितनी बॉलीवुड हस्तियां इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुकी हैं।

राहुल वोहरा की पत्नी ने पति के निधन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा उसकी जान जाती रही और...

राहुल दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में भर्ती थे। वहां उनको सही सुविधाएं प्राप्त नहीं हो सकी। नम आँखों के साथ अब राहुल की पत्नी ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि राहुल बहुत सारे सपने अधूरे छोड़कर चले गए। उन्हें इंडस्ट्री में अच्छा काम करना था, कुछ को साबित करना था, पर वो सब कुछ अधूरा रह जाएगा अब।

वोहरा ने निधन से एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था और लिखा था कि, ‘अगर मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता। उनकी पत्नी ने कहा है कि इस हत्या के जिम्मेदार वो लोग हैं, जिन्होंने मेरे राहुल को तड़पते हुए देखा, अपनी आंखों के सामने। हमें उनकी झूठी अपडेट देते रहे। उन्होंने आगे लिखा कि मैं अकेले नहीं हूं, जो इस हालात से गुजर रही हूं, ऐसी हजारों ज्योति हैं, जिनके राहुल को खराब हेल्थ केयर सिस्टम ने छीन लिया।

पत्नी ने अपने पति और अभिनेता राहुल वोहरा के लिए इंसाफ की भी गुहार लगाई है। इसमें काफी लोग उनके साथ खड़े नज़र आ रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर इस समय कहर मचा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago