उपायुक्त ने दिखाई 5 मिनी बसों वाली एम्बुलेंस को हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रो में मरीज़ों को होगा लाभ

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर आज हरियाणा राज्य परिवहन फरीदाबाद द्वारा 5 मिनी बसों को एंबुलेंस का रूप देकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि है यह प्रत्येक बस एक साथ चार मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम है।

उपायुक्त यशपाल गुरुवार को हरियाणा रोडवेज द्वारा तैयार की गई इन पांच मिनी एंबुलेंस बसों को लघु सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। उन्होंने इस कार्य के लिए जीएम रोडवेज राजीव नागपाल को बधाई देते हुए कहा कि इन बसों को एक निर्धारित समय में तैयार किया गया है।

उपायुक्त ने दिखाई 5 मिनी बसों वाली एम्बुलेंस को हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रो में मरीज़ों को होगा लाभ

उन्होंने कहा कि आपदा के समय में प्रत्येक संपत्ति जरूरतमंदों की मदद के लिए होती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा पुलिस द्वारा अपनी 10 गाड़ियां एंबुलेंस के लिए प्रदान की गई थी और आज यह 5 मिनी बसें हरियाणा रोडवेज द्वारा एंबुलेंस के तौर पर तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह बसें विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रदान की गई है। उपायुक्त ने कहा कि अब हमारे पास एंबुलेंस में अन्य चिकित्सक वाहनों की अच्छी खासी संख्या है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपदा के इस दौर में प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करें। अपने घरों में रहे और किसी भी तरह का संक्रमण ने फैलने दें।

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वह इन मिनी बस एंबुलेंस का बेहतर ढंग से प्रयोग करें। इस अवसर पर एसडीएम परमजीत चहल, जीएम रोडवेज राजीव नागपाल, सीएमओ डॉ रणदीप सिंह पुनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago