Categories: Faridabad

प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का इन परिवारों को नहीं मिल रहा है लाभ, 16 दिनों से इस तरह कर रहे हैं गुजारा

महामारी के चलते लोगों के काम-धंधे बंद हो गए हैं ऐसे में मजदूर तबके के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से मजदूर तबके की परेशानियों को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही हैं ऐसी ही एक मामला पलवल से सामने आया है जहां दशहरा मैदान में रहने वाले करीब 80 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा है और इस बार ना तो उनकी मदद करने के लिए कुछ समाजसेवी आगे आ रहा है ना ही प्रशासन।

झोपड़ियों में रहने वाले यह सब परिवार रोजाना मजदूरी करके अपनी गुजर-बसर करते हैं. यूपी से निकलकर यह लोग दिल्ली और अब दिल्ली से निकलकर पलवल में पिछले कई सालों से झोपड़ियों में रह रहे है.

प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का इन परिवारों को नहीं मिल रहा है लाभ, 16 दिनों से इस तरह कर रहे हैं गुजारा

लॉकडाउन के चलते उनका काम धंधा ठप्प हो चुका है और अब इनको मजदूरी भी नहीं मिल रही है. घर में रखा खाने का राशन लगभग खत्म हो चुका है और आंखें समाजसेवी और प्रशासन की तरफ उम्मीद की आस लगाए देख रही हैं. लेकिन इस बार ना तो यहां कोई समाजसवी आ रहा है. ना ही प्रशासन की तरफ से इनको कोई मदद की जा रही है.

जहां एक तरफ इनको खाने की समस्या को लेकर परेशानी है. तो दूसरी तरफ ना तो यहां पर किसी प्रकार का कोई कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया है और ना ही इन लोगों को वैक्सीन मिल पाई है.

लोगों ने बताया कि वह बेहद कम पढ़े लिखे हैं और उनके लिए वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराना संभव नहीं है. कई लोगों ने बताया कि पिछले 16 दिनों से वह लोग चावल खा कर गुजारा कर रहे हैं. लेकिन प्रशासन की तरफ से उनको ना तो राशन मिला है ना ही वेक्सीन.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago