Categories: FaridabadHealth

कोविद किट Scam:- मरीजों को सरकार के द्वारा दी जानी थी 5000 रुपए की किट, लेकिन वह 500 रुपए की भी नहीं

महामारी से ग्रस्त हजारों की संख्या में मरीज होम आइसोलेशन पर है। लेकिन उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य विभाग की है। इसी के चलते सरकार के द्वारा होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों के लिए एक किट बनाई गई है।

जिसमें मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण चीजें भी दी जा रही है। जिसका वह महामारी से ठीक होने में इस्तेमाल करते हैं।

कोविद किट Scam:- मरीजों को सरकार के द्वारा दी जानी थी 5000 रुपए की किट, लेकिन वह 500 रुपए की भी नहीं

लेकिन फरीदाबाद के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को दी जा रही है। उसमें सिर्फ पांच विभिन्न प्रकार की दवाइयों के अलावा अन्य कोई और महत्वपूर्ण सामान या फिर यू कहे कोई इंस्ट्रूमेंट नहीं दिया जा रहा है।

सरकार के द्वारा जो किट बनाई गई थी उसकी अगर हम कीमत की बात करें तो उसकी कीमत करीब 5000 रूपए बताई गई थी। लेकिन फरीदाबाद के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो मरीजों को दी जा रही है उसकी कीमत 500 रुपए भी नहीं है।

कुछ समय पहले होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को ठीक होने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उनको यह भी नहीं पता था कि उनको महामारी से छुटकारा पाने के लिए किन दवाइयों का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के बिना वह कोई भी दवाई नहीं ले पा रहे थे।

इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक किट बनाई गई। जिसमें होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण चीजें दी जा रही थी। जिसमें थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, काढ़ा, पल्स मीटर, , स्टीमर, ओआरएस के पैकेट, मास्क, गिलोय की गोलियां और अनु तेल भी देना आवश्यक है।

लेकिन फरीदाबाद के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को जो काट दी जा रही है। उसमें पांच विभिन्न दवाइयों के अलावा और कोई भी सामान उपलब्ध नहीं है।

जिसकी कीमत 500 रुपए से कम बताई जा रही है । अगर हम उन गोलियों की बात करें तो उसमें बुखार, विटामिन व कैल्शियम की गोलियों के अलावा अन्य किसी प्रकार की और गोली उपलब्ध नहीं है। किट स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मरीजों को दी जा रही है उसका सेवन वह सिर्फ 5 दिनों तक ही कर सकते हैं।

किट में मात्र 5 दिनों की ही दवाइयां मौजूद है। अगर हम डॉक्टर की बात माने तो होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीज को कम से कम 14 से 17 दिन ठीक होने में लगते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो किट में दवाइयां है। वह सिर्फ 5 दिनों की है। उसके बाद मरीजों को दवाइयां कहां से मिलेगी। इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।

इस किट में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक बुकलेट भी दी जा रही है। जिसमें होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को क्या खाना चाहिए, कैसे रहना चाहिए, कैसे वह अपनी देखरेख कर सकते हैं व अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया गया है।

लेकिन इस किट में जो महत्वपूर्ण इंस्ट्रूमेंट होने चाहिए वह मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को वह महत्वपूर्ण इंस्ट्रूमेंट मेडिकल स्टोर से खुद अपने पैसों से खरीदने पढ़ रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago