Categories: Faridabad

सैनिटाइजेशन के चलते महीने के हर शनिवार को जिले की बंद रहेंगी यह तीनों बड़ी मंडियां

महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उसी महामारी की चैन को तोड़ने के लिए प्रशासन के द्वारा लॉकडाउन लगाया गया। लेकिन उसके बावजूद भी जिले में कुछ लोग ऐसे मौजूद है। जो बिना वजह हर रोज सब्जी व फलों के बहाने से बाहर निकलते हैं और महामारी को बढ़ावा दे रहे हैं।

इसी महामारी की चैन को रोकने के लिए जिले की तीन बड़ी मंडियां महीने के हर शनिवार को बंद रहेंगी। इसके अलावा हर शनिवार को मंडी को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। ताकि मंडी में काम करने वाले आढ़ती भी महामारी से बचे रह सके।

सैनिटाइजेशन के चलते महीने के हर शनिवार को जिले की बंद रहेंगी यह तीनों बड़ी मंडियां

फरीदाबाद मार्केट एसोसिएशन के सेक्रेटरी विपिन ने बताया कि आढ़तियों ने कहा की महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है के।वलेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। इसीलिए महीने के हर शनिवार को जिले की तीनों मंडियों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाए।

ताकि इन मंडियों को प्रशासन के द्वारा सैनिटाइज किया जाए। उन्होंने बताया कि महीने की 7 तारीख को डबुआ मंडी व महीने की 3 तारीख को ओल्ड की मंडी बंद रहती है। लेकिन अगर हम बल्लभगढ़ मंडी की बात करें तो उन्होंने महामारी के चलते पूर्ण रूप से ही मंडी को बंद किया हुआ है। इसी वजह से अब पूरे फरीदाबाद की तीनों बड़ी मंडी महीने के हर शनिवार को बंद रहेंगी।

ताकि महामारी की जो चैन है उसको तोड़ा जा सके और लोग बिना वजह जो घर से बाहर सब्जी और फल के बहाने निकलते हैं वह कम से कम 1 दिन के लिए घर के अंदर बंद रहेंगे ।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के द्वारा महीने के हर शनिवार को तीनों मंडियों को पूर्ण तरीके से सेनीटाइज किया जाएगा। ताकि यहां पर काम करने वाले आढ़ती व अन्य कर्मचारियों को भी महामारी से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि महामारी के चलते फुटकर विक्रेता पर रोक लगी हुई है। वहीं अगर हम थोक विक्रेता की बात करें तो वह भी सुबह 6:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक ही सब्जी को खरीद सकते हैं और इसके बाद वह अपने अपने एरिया में जाकर सावधानीपूर्वक बेच सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago