गाँव मे गली गली जाकर प्रचार वाहन कर रहा है लोगो को जागरूक, दे रहा है कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सीख: उपायुक्त यशपाल

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वाहन गांव-गांव जाकर जगा रहे महामारी से बचाव की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के प्रचार वाहन द्वारा अब दर्जनों गांवों व शहरी क्षेत्रों में आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंदिरों वे अन्य धार्मिक स्थल से भी में मुनियादी के माध्यम से भी लोगों को नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम फरीदाबाद के करीब 250 से ज्यादा कूड़ा इकट्ठा करने वाले वाहन भी लोगों को जागरूकता के लिए संदेश दे रहे हैं।

गाँव मे गली गली जाकर प्रचार वाहन कर रहा है लोगो को जागरूक, दे रहा है कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सीख: उपायुक्त यशपाल


जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि जिलाधीश यशपाल के निर्देशानुसार विभाग का प्रचार वाहन लगातार महामारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाए हुए है। जागरूकता अभियान की इस कडी मे ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों में महामारी से बचाव उपायों व सरकार द्वारा जारी नियमों की पालना को लेकर जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महामारीको लेकर सरकार व प्रशासन की हिदायतों की पालना के साथ-साथ संक्रमण से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मास्क, सेनेटाइजर तथा बार-बार हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है।

इसी प्रकार प्रशासन की ओर से कोविड इलाज व इससे संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। संक्रमण से बचाव को लेकर चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में भी लोगों को जागरूक करते हुए, उन्हें वैक्सीन टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आमजन में जागरूकता व सजगता का होना बहुत जरूरी है। नागरिक कोरोना महामारी को लेकर जागरूक हों और बचाव उपायों के प्रति सजगता बरतें।

आमजन की जागरूकता ही कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाएगी। मास्क, सोशल डिस्टेसिंग व साफ-सफाई आदि प्रमुख उपायों को अपनाकर संक्रमण से बचा जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago