महामारी के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को इस समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर पर आइसोलेट मरीजों को खाना नहीं मिल पा रहा है ऐसे में तमाम समाज सेवी संस्थाएं लोगों की मदद कर रही है और खाना उपलब्ध करवा रही है ऐसा ही एक काम सेक्टर 16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर संस्था कर रही है। कालीबाड़ी मंदिर घर पर आइसोलेट मरीजों को खाना उपलब्ध करवा रही है।
दरअसल, महामारी के इस दौर में शासन प्रशासन के तमाम व्यवस्थाएं धराशायी होती नजर आ रही है वही घर पर आइसोलेट मरीजों के लिए भी खाने की समस्या बनी हुई है।
इसी समस्या के समाधान हेतु कालीबाड़ी मंदिर संस्था के द्वारा नंबर सार्वजनिक किए गए हैं जिस पर फोन कॉल के माध्यम से खाना मंगवाया जा सकता है। यह नंबर 9667881118 सार्वजनिक किए गए हैं।
आपको बता दें कि कालीबाड़ी मंदिर संस्था हमेशा से ही समाज सेवा के कार्य में लगी हुई है और लोगों की अपने स्तर पर हर संभव मदद करती है वहीं अब महामारी के समय में मंदिर की ओर से यह पुनीत कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इन दिनों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन के तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी लोगों को खाना उपलब्ध नहीं हो पा रही है ऐसे में समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर लोगों की मदद कर रही हैं।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…