Categories: Faridabad

शादी में एक ही दुल्हन से शादी करने पहुंचे तो दूल्हे,‌ फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे अचंभित

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां दुल्हन एक थी और उससे ब्याह रचाने के लिए दो दूल्हे पहुंच गए। एक तय बरात के साथ आया था तो दूसरा प्रेमी खुद बरात लेकर पहुंच गया। दो-दो बरात देख लोग अचंभित रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा।

दरवाजे पर बरात पहुंचते ही जनातियों ने उनकी खातिरदारी की। सभी कार्यक्रम हो जाने के बाद जब द्वार चार कार्यक्रम होने लगा उसी दौरान दुल्हन का प्रेमी छिबरामऊ थाना क्षेत्र से बरात लेकर आ पहुंचा। प्रेमी को देख दुल्हन खुशी से झूम गई।

शादी में एक ही दुल्हन से शादी करने पहुंचे तो दूल्हे,‌ फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे अचंभित

उसने आए दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया। सभी कार्यक्रम होने के बाद शादी से इनकार की जानकारी लगते ही बरातियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी व दुल्हन को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने लगी।

इतने में प्रेमी की फर्रुखाबाद से शादी तय थी वहां 23 जून को बरात जानी निर्धारित थी। वह लोग भी कोतवाली आकर प्रेमी के शादी करने का विरोध करने लगे। तीनो पक्षों में चली घंटो पंचायत के बाद किशोरी के परिजनों ने दूल्हे का सामान वापस कर दिया। दूल्हे ने तिलक में ली बाइक भी वापस कर दी।

उधर, प्रेमी की रूकाई में फर्रुखाबाद वालों की दी धनराशि को प्रेमी ने वापस कर एक दूसरे से समझौता कर लिया। तीनों पक्षों ने अपना-अपना समझौता लिखकर पुलिस को सौंपा। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने सभी से समझौता पत्र लिया। इसके बाद दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ हुई।


बरात लेकर आया दूल्हा शादी न होने पर मायूस था। इसी बीच गांव के ही एक परिवार ने पहल की और अपनी बेटी की शादी की बात रख दी। दूल्हा तुरंत राजी हो गया। इसके बाद रात में दोनों की शादी कराई गईं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago