Categories: Faridabad

कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उदासी हमारे लिए अच्छी नहीं

“बड़े अच्छे लगते हैं”, और द कपिल शर्मा शो से फेम पाने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वैसे तो सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती परंतु उन्होंने हाल ही में खुद की एक फोटो शेयर करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एक्ट्रेस का कहना है कि वह स्टेज-4 एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फैन्स को जानकारी दी कि लॉकडाउन काफी मुश्किलों भरा है. वह इमोशनली इससे डील नहीं कर पा रही हैं. इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह बेरोजगार हैं. उनके पास काम नहीं है, फिर भी वह परिवार और खुद का पालन कर रही हैं.

कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उदासी हमारे लिए अच्छी नहीं

सुमोना का यह भी कहना है कि हम खुशनसीब हैं कि अच्छे से रह रहे हैं, लेकिन कई बार इससे मैं अजीब महसूस करती हूं. सुमोना चक्रवर्ती ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर फैन्स को पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई जानकारियां दी हैं. सुमोना ने लिखा कि मैंने आज जमाने बाद घर पर वर्कआउट किया. कुछ दिन मैं गिल्टी महसूस करती हूं, क्योंकि कई बार उदासी हमारे लिए अच्छी होती है.

सुमोना आगे लिखती हैं कि मैं शायद बेरोजगार हो सकती हूं, लेकिन खुद का और परिवार का पालन करने में सक्षम हूं. मेरे लिए यह विशेषाधिकार है. हां, मैं कभी गिल्टी भी महसूस करती हूं, खासकर तब जब मैं लो महसूस कर रही होती हूं अपने पीएमएस (मासिक धर्म के पहले और बाद में) के दौरान मूड स्विइन्ग्स इमोशनली मेरे अंदर काफी तहलका मचा रहे होते हैं.


सुमोना आगे लिखती हैं कि मैंने आजतक कुछ चीजें शेयर नहीं की हैं. मैं साल 2011 से एंडोमेट्रियोसिस की समस्या से जूझ रही हूं. अब कई सालों से मैं इसके स्टेज-4 पर हूं. अच्छा खान-पान, एक्सरसाइज और स्ट्रेस फ्री लाइफ ही इसके लिए सही चीजें हैं. मैंने आज वर्कआउट किया है. अच्छा महसूस कर रही हूं. सोचा मैं उन लोगों के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करूं जो इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं. उन्हें अहसास हो कि कई बार ग्लिटर्स और शोबिज हमेशा हम लोगों के लिए गोल्ड नहीं होता.

सुमोना ने लिखा कि हम सभी किसी न किसी चीज से जूझ रहे होते हैं. स्ट्रगल कर रहे होते हैं. हम सभी किसी न किसी जंग का हिस्सा होते हैं. हम लोग, अपने लोगों को खो देने, दर्द, सदमे में रहना, स्ट्रेस और नफरत से घिरे होते हैं. हमें भी आप सभी के प्यार, इज्जत और दुलार की जरूरत होती है, तभी हम इन मुश्किल घड़ी से बाहर निकल पाते हैं. सुमोना लिखती हैं कि मेरे लिए यह पर्सनल नोट आप सभी के साथ शेयर करना आसान नहीं था.

मैंने अपने कम्फर्ट लेवल से बाहर निकलकर आप सभी के साथ यह शेयर किया. अगर यह पोस्ट आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकती है या आपको इंस्पायर कर सकती है तो मैं समझती हूं कि यह अच्छा है. सभी को ढेर सारा प्यार.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago