सीमा त्रिखा पहुँची रक्त दान शिविर बढ़ाया रक्तदाताओं का हौंसला, कहा प्रतिदिन रक्त पूर्ति के लिए लगाए जेंगे रक्तदान शिविर

वर्तमान परिवेश में जहां महामारी के विकराल रूप से जीवन त्रस्त है, इसके साथ ही आज शायद ही कोई ऐसा घर बचा हो जहां महामारी ने अपने पैर न फैलाए हों। सांसें अपनी कठिनतम चुनौतियों को झेलते हुए जिंदगी को मुस्कुराहट देने का प्रयास कर रही हैं। इन भीषण परिस्थितियों में बहुत लोगों ने अपनों को खोया है।

वर्तमान परिस्थितियों के परिणाम अनुरूप रक्तदान वीरों की संख्या में भी कमी आई है। किन्तु कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता होती है, जैसे कि थैलीसीमियाग्रस्त, किडनी रोगी, दुर्घटनाग्रस्त तथा गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त रक्त की आवश्यकता होती है।

सीमा त्रिखा पहुँची रक्त दान शिविर बढ़ाया रक्तदाताओं का हौंसला, कहा प्रतिदिन रक्त पूर्ति के लिए लगाए जेंगे रक्तदान शिविर

इन सभी दिक्कतों को देखते हुए सीएमओ डा. रणदीप पूनिया, एसएमओ डा. विकास शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश अरोड़ा तथा कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिल करके प्रतिदिन रक्त की पूर्ति के लिए रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें आधा रक्त रोटरी थैलीसीमिया केयर सेंटर तथा बाकी आधा बीके अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा।


यह बात बडखल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने रक्तदान शिविर में मौजूद रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कही।
विधायक ने बताया कि आज के शिविर में 63 यूनिट रक्त एकत्रत हुआ जिसमें से 32 यूनिट रोटरी थैलीसीमिया केयर सेंटर तथा 31 यूनिट बीके अस्पताल को दिया जाएगा। सभी रक्तवीरों का, जिन्होंने आज विषम परिस्थितियों में भी रक्तदान करके किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने का सदप्रयास किया, उन सभी का दिल से धन्यवाद व आभार प्रकट करती हूं।

इसी के साथ आप सभी से अपील करती हूं कि आप सभी लोगों को जहां भी सुविधा हो आप उसी स्थान पर रक्तदान व जो व्यक्ति प्लाजमा दान कर सकते हैं, अवश्य करें।


इस अवसर पर डा. विकास शर्मा, उमेश अरोड़ा, दीपक कुमार उपप्रधान रोटरी क्लब, डा. हेमंत अत्री, अमित आहूजा, सतेंद्र पांडे, हरीश खटाना, हरिंद्र भडाना, प्रवीण चौधरी, सुशील सेतिया, श्याम बैंसला, प्रिंस चपराना, तरुण चंदीला, मनीष चंदीला, कर्मवीर बैंसला, सुनील भडाना, कपिल शर्मा, आरडी शर्मा (मोंटू), कन्हैया गर्ग, चमन गर्ग, शालिनी मंगला, विक्रम सिंह आदि मुख्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago