डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला में की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग, जाना सभी 90 विभानसभा क्षेत्रों का हाल

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में महामारी की स्थिति का जायजा लेते हुए जननायक जनता पार्टी के सभी हलका स्तर के पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि जब तक प्रदेश महामारी की दूसरी लहर से पूरी तरह से नहीं निपट लेता है, तब तक वे हर समय मदद के लिए तत्पर रहें।

उन्होंने कहा कि जिसमें चाहे लोगों को बचाव व वैक्सीनेशन करवाने के प्रति जागरूक करना हो, गांवों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने हो, सेनेटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध करवाना हो या फिर जरूरमंदों तक सहायता पहुंचानी हो, हम सबको मिलकर इन सभी दिशाओं में मजबूत कदम आगे बढ़ाकर जल्द महामारी पर काबू पाना है। वे पार्टी के सभी हलका प्रधानों, जोन व ब्लॉक प्रभारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रहे थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला में की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग, जाना सभी 90 विभानसभा क्षेत्रों का हाल

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस महामारी के रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार होम आइसोलेट संक्रमित को उनके घर पर ही ऑक्सीजन मुहैया करवा रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जरूरतमंद रोगी oxygenhry.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते है।

वहीं सभी प्रदेशवासी वैक्सीनेशन के लिए cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण करवाएं।

उपमुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन करवाने और आइसोलेट संक्रमित को ऑक्सीजन मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा जारी दोनों पोर्टल के बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि किसी को ऑक्सीजन लेने और वैक्सीनेशन करवाने में कोई परेशानी न हो।

इसके अलावा पार्टी पदाधिकारी गांवों में बन रहे आइसोलेशन वार्डों की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले ताकि संक्रमितों को गांवों स्तर पर ही आइसोलेट करके उनका बेहतर उपचार किया जा सके। इससे गांवों में संक्रमण के फैलाव पर काबू पाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में सेनेटाइजर, मास्क वितरण के साथ-साथ सेनेटाइजेशन अभियान भी जारी रखें। वहीं बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर महामारी से निपटना है। इस संकट की घड़ी में प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago