महामारी का प्रकोप इस समय हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में मचा है। दूसरी लहर कहर बरपा रही है। स्थिति काफी चिंताजनक है माहौल काफी गंभीर है। महामारी के बढ़ते मामले हर किसी को परेशान कर रहे हैं। लेकिन हरियाणा में स्थिति सुधरती दिखाई दे रही है। प्रदेश में संक्रमण के बढ़ते मामले और रिकॉर्ड मौतों के बाद राहत के संकेत मिल रहे हैं। 20 दिन बाद प्रदेश में संक्रमण के मामले 11 हजार के आंकड़े से नीचे दर्ज किए गए हैं।
प्रदेश में महामारी की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। हालांकि, मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है लेकिन गंभीरता अभी भी बनी हुई है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के केसों में घटौती दर्ज की जा रही है। राज्य के 17 जिलों में नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।
प्रदेश में महामारी से निपटने के लिए सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। रिकवरी दर भी बढ़कर 84.40 प्रतिशत पहुंच गई है। साथ ही 15 दिन बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से नीचे 99,007 आ गई है। महामारी की दूसरी लहर ने प्रदेश समेत देश में कहर मचाया है। दूसरी लहर ने हर तरफ त्राहिमाम मचा रखा है। मामलों में लगातार इज़ाफ़ा भी हो रहा है। दूसरी लहर में पहली बार संक्रमण के मामलों में कमी आने के प्रारंभिक संकेत मिले हैं।
जब से दूसरी लहर ने अपना असर होना दिखाया है तभी से मौतों का ग्राफ भी बढ़ता गया है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण दर में भी गिरावट देखी गई है। लेकिन कई जगहों पर अब भी महामारी का प्रसार लगातार तेज़ी से फैल रहा है। महामारी से जीत संभव है बस सतर्क रहिये। कई जगहों पर अब भी महामारी का प्रसार लगातार तेज़ी से फैल रहा है।
स्थिति काबू में ज़रूर आ रही है लेकिन खतरा टला नहीं है। सतर्क रहकर ही इस महामारी से जीत संभव है। प्रदेश में लॉकडाउन का असर भी दिखाई दे रहा है। त्राहिमाम सी स्थिति हर जगह है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…