गाँव मे संक्रमण को रोकने के लिए फरीदाबाद पुलिस कर रही है भरसक प्रयास, गाँव गाँव जाकर लोगो को कर रही है जागरूक

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह वैश्विक महामारी के दौर में लोगों को महामारी से बचाने के लिए फरीदाबाद पुलिस को रोजाना दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने फरीदाबाद पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं कि गांव में जाकर गांव के लोगों को महामारी से बचाने के लिए जागरूक किया जाए क्योंकि गांव में अब भी कई घर ऐसे हैं जिनमें ना तो टेलीविजन है इसके अलावा कुछ लोग पढ़े लिखे ना होने के कारण अखबार भी नहीं पढ़ सकते हैं।

गाँव मे संक्रमण को रोकने के लिए फरीदाबाद पुलिस कर रही है भरसक प्रयास, गाँव गाँव जाकर लोगो को कर रही है जागरूक

अक्सर ऐसा होता है कि लोगों को यह तो पता चल जाता है कि महामारी चल रही है लेकिन इससे कैसे बचा जाए इससे अनभिज्ञ रह जाते हैं।

जिसके चलते फरीदाबाद पुलिस फरीदाबाद जिले के गांव गांव जाकर लोगों को महामारी के प्रति जागरूक कर रही है।

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने कहा कि गांव में नुक्कड़ चौराहे पर लोग इकट्ठा होकर आपस में बातचीत करते हैं कुछ दिनों के लिए लोगों को सामाजिक दूरी बनानी चाहिए और अपने घरों में रहना चाहिए।

अक्सर देखा जाता है गांव में बैठक में बैठकर लोग इकट्ठा होकर हुक्का पीते हैं। वैश्विक महामारी के दौर में एक साथ हुक्का पीने से संक्रमण का खतरा रहता है इसके चलते सभी लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि ग्राम वासियों को समझाया जा रहा है कि कुछ ही दिनों की बात है फिर सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास रखें।

ऐसा भी सुनने को मिला है कि कुछ लोग गांव में मास्क लगाने में अपनी बेइज्जती महसूस करते हैं जो मास्क नहीं लगाते हैं वह अपने आप को बड़प्पन दिखाते हैं। महामारी के दौर को समझे मास्क का इस्तेमाल करें सामाजिक दूरी का पालन करें। साबुन से हाथ धोते रहें, घरों में साफ सफाई रखें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago