Categories: Faridabad

सलमान की मच अवेटेड फिल्म हुई लीक, एक्टर का कुछ इस तरीके से फूटा गुस्सा

एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई सुनहरे पर्दे पर रिलीज हो गई है साथ ही यह फिल्म कई पायरेसी साइट पर भी लीक हो गई है जिसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ने ऐसा करने वालों को साइबर सेल द्वारा कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

दरअसल, महामारी के इस दौर में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की इस वर्ष पहली मूवी रिलीज हो रही है। मूवी को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था। इस मूवी को 13 मई यानी ईद के मौके पर रिलीज किया गया।

सलमान की मच अवेटेड फिल्म हुई लीक, एक्टर का कुछ इस तरीके से फूटा गुस्सा

यह एक्शन ड्रामा फिल्म चुनिंदा थिएटर और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग चैनल जी5 और जीप्लेक्स तथा डीटीएच सेवाओं पर रिलीज की गई। ‌ प्रभु देवा के निर्देशन वाली यह फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन अपलोड भी कर दी गई।


इस पर निराशा जताते हुए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शनिवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर किया और कहा कि किसी पायरेटेड साइट पर फिल्म देखना गंभीर अपराध है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमने आपको अपनी फिल्म राधे उचित कीमत 249 रुपए में देखने के लिए भी दी थी। इसके बजाय पायरेटेड साइट पर गैरकानूनी रूप से राधे दिखाई जा रही है जो कि गंभीर अपराध है।


सलमान ने बताया कि साइबर शाखा इन अवैध पायरेटेड साइट के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। उन्होंने आग्रह किया कि कृपया पायरेसी में भाग ना लें अन्यथा साइबर शाखा आप के खिलाफ भी कार्यवाही करेगी। कृपया समझे कि साइबर शाखा की कार्यवाही के साथ आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago