महामारी में मरीज़ों के लिये बने अस्पताल का विरोध करने वाले नही हो सकते किसान, यह सब मानवता के दुश्मनों का काम है: गोपाल शर्मा

आज हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 500 बेड का चौधरी देवी लाल संजीवनी ऑक्सीजन युक्त कोविड हॉस्पिटल के उद्घाटन के अवसर पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा किए गए विरोध की फ़रीदाबाद भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कड़ी निंदा की है। गोपाल शर्मा ने कहा कि किसान कभी भी अस्पताल के उद्घाटन का विरोध नहीं कर सकते जो मानवता की रक्षा के लिए बनाया जा रहा हो ।

महामारी में मरीज़ों के लिये बने अस्पताल का विरोध करने वाले नही हो सकते किसान, यह सब मानवता के दुश्मनों का काम है: गोपाल शर्मा

एक तरफ प्रदेश और देश महमरी की सबसे भयावह लहर से गुजर रहा है। दिन-प्रतिदिन लगातार महामारी के मामले बढ़ने से दूसरी लहर में सरकार को अतिरिक्त संसाधन जुटाने पड़ रहे है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ऑक्सीजन से लेकर तमाम तरह के इलाज की सुविधा पहुंचे।इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिन रात कार्यरत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा के कार्यकर्ता “सेवा ही संगठन है” के अभियान में दिन – रात कार्य कर रहे है।

इसकी निंदा करते हुए कहा कि हिसार में ऑक्सीजन युक्त 500 बैड के ताऊ देवीलाल संजीवनी अस्पताल के उद्घाटन का विरोध किसान नहीं कर सकते। ये किसान के नाम का सहारा लेकर कर राजनीतिक दलों के मोहरे है। किसान का चोला पहनकर मानवता के खिलाफ काम करने वाले लोगों का चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

हिसार व हरियाणा में महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की मौत के जिम्मेदार ऐसे ही मानवता के दुश्मन होंगे। मै ऐसे लोगों को चेताना चाहता हूँ ये समय गांदी राजनीति करने का नहीं, ये मजबूती से महामारी का सामना करने का है। प्रदेश सरकार अपनी पूरी ताकत से प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के लिए कार्य कर रही है और करती रहेगी।

देश और प्रदेश का किसान तो भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों से खुश है। दो दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री ने साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त के तौर पर 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की है। जिसमें हरियाणा के 17 लाख 29 हजार 311 किसानों के खातों में 356 करोड़ 15 लाख 90 हजार रुपए की राशि डालने का काम किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago