Categories: Faridabad

24 मई के लिए फिर बढ़ा साप्ताहिक लॉकडाउन बना आफत, मगर कई क्षेत्रों में ढील मिलने से होगी राहत

हरियाणा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के चलते लॉकडाउन साप्ताहिक दर साप्ताहिक बढ़ता ही जा रहा है जहां पिछले हफ्ते लगाया गया लॉकडाउन 17 मई यानी कि आज सुबह 5 बजे समाप्त होना था।

उससे पहले ही रविवार दोपहर एक नया आदेश पारित करते हुए सुरक्षित हरियाणा के नाम पर साप्ताहिक लॉकडाउन की समय सीमा को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब यह समय 17 मई से लेकर 24 मई के लिए मान्य होगा।

24 मई के लिए फिर बढ़ा साप्ताहिक लॉकडाउन बना आफत, मगर कई क्षेत्रों में ढील मिलने से होगी राहत

मगर इस बार राहत की खबर यह है कि इस साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान कई क्षेत्रों को राहत भी दी गई है। दरअसल, फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा आदेश जारी करते हुए जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में कुछ परिवर्तन करते हुए कुछ और दुकानों को जरूरी सेवाओं में जोड़ते हुए उन्हें खोलने की इजाजत दे दी गई है।

यदि एसेंशियल सर्विस शॉप्स एंड इस्टैब्लिशमेंट यानी राशन व किराना दुकानों की बात करें, तो अब उन्हें दुकानें खोलनें के लिए सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक के लिए अनुमति मिल चुकी है। वहीं वेजिटेबल मार्केट एंड डेरी की बात करें तो इनको सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक के लिए समय दिया गया है।

वही सिर्फ डेयरी की दुकानों के खुलने की बात करें तो उनको भी सुबह 5 बजे से 10 बजे तक का समय दिया गया है। इसके अलावा शाम को भी यह दुकानें खुल सकती है। शाम को 6 बजे से 8 बजे तक का समय यानी कि यह दुकान सुबह और शाम दोनो टाइम खोली जा सकती है।

वहीं अगर बात की जाए डेरी एंड डेरी प्रोडक्ट की तो शाम 6 से 8 बजे तक समय अलॉट किया गया है। वही इंडस्ट्रियल एरिया से जुड़े हार्डवेयर की दुकान खोलने वाले व्यापारियों के लिए सरकार से परमिशन लेने के उपरांत ही अपनी दुकान खोल सकते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago