सराय ख्वाजा स्थित सराय मार्केट में एक दुकान में आग लगने पर वहां पर गश्त के दौरान पीसीआर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दुकान के प्रथम और द्वितीय तल पर सो रहे लोगों को सकुशल बाहर निकालने का सराहनीय कार्य किया है।
प्रभारी सराय ख्वाजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीसीआर सुबह के समय गस्त कर रही थी इस दौरान सराय ख्वाजा एरिया में सराय मार्केट में बेसमेंट में एक दुकान में आग लगी हुई थी।

आग लगी हुई देखकर पुलिसकर्मी सिपाही संजीव, एसपीओ उमेद और सुभाष, बचाव करने के लिए तुरंत दुकान की तरफ भागे बेसमेंट के ऊपर प्रथम और द्वितीय तल पर सो रहे लोगों को जगाया और सकुशल उनको दूसरी छत से नीचे उतारा गया।
इस संबंध में तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों सिपाही संजीव, एसपीओ उमेद और सुभाष को शाबाशी दी है और भविष्य में भी इसी तरह निडरता से काम करते रहने के लिए प्रेरित किया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…