Categories: Faridabad

महामारी से लड़ने के लिए जागरूकता जरूरी, सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया हुई शुरु

फरीदाबाद : महामारी दिनों दिन अपने चरम पर है शहरी क्षेत्रों के साथ गांव भी इसकी चपेट में आ रहे ,गांव को माहमारी से बचाना शहरों की अपेक्षा ज्यादा चुनौतीपूर्ण है प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दल भी इसमें अपना भरपूर सहयोग कर रहे हैं लोग स्वेच्छा के अनुसार जनता की सेवा में जुटे हैं ताकि इस भयंकर महामारी से बचाया जा सके और एक बार फिर अपने सामान्य जीवन को जिया जा सके।

इसी कड़ी में आज दिनांक 17/05/2021 को जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज द्वारा पृथला विधानसभा क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान का शुभारंभ किया गया इस अभियान का शुभारंभ स्वयं अरविंद भारद्वाज ने गांव चंदावली में सैनिटाइजेशन करके किया अरविंद भारद्वाज ने बताया कि जिस तरह से आज पूरे देश में महामारी फैली हुई है

महामारी से लड़ने के लिए जागरूकता जरूरी, सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया हुई शुरु

उससे बचाव के लिए सरकार तो अपने प्रयास कर ही रही है परंतु हम सभी को जागरूक होकर इस महामारी को खत्म करने के लिए प्रयास करने चाहिए जहां पहले यह बीमारी शहरी क्षेत्रों में सीमित थी अब यह देहात में भी अपने पैर पसार रही है इसीलिए पृथला विधानसभा जोकि पूर्णतया देहात क्षेत्र है वहां पर सैनिटाइजेशन करना बहुत जरूरी है

इसीलिए जननायक जनता पार्टी की ओर से यह अभियान पृथला विधानसभा के सभी गांव में चलाया जाएगा और ग्रामों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा ताकि हम महामारी को अपने ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोक सकें जहां एक और जननायक जनता पार्टी की ओर से लोगों में मास्क और सैनिटाइजर बाटे जा रहे हैं

वहीं दूसरी ओर इस तरह के सैनिटाइजेशन के अभियान चलाकर पूरी तरह से कोरोना महामारी को रोकने के प्रयास जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं और इस अभियान में हमें ग्रामीणों का भी बहुत सहयोग मिल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह महामारी हमारे क्षेत्र से पूरी तरह समाप्त हो जाएगी

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago